8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलसिर्फ 152 रन और... स्पेशल क्लब में शामिल हो जाएंगे विराट कोहली,...

सिर्फ 152 रन और… स्पेशल क्लब में शामिल हो जाएंगे विराट कोहली, सचिन समेत तीन ही भारतीय इसमें

Published on

चेन्नई

विराट कोहली लंबे ब्रेक के बाद टेस्ट क्रिकेट में एक बार फिर अपनी धाक जमाने मैदान पर उतरेंगे। भारत और बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर से टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो रही है। सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा। विराट कोहली इस मैच से टेस्ट क्रिकेट में वापसी करेंगे। साउथ अफ्रीका दौरे के बाद उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का कोई भी मुकाबला नहीं खेला था।

विराट कोहली के टेस्ट में 8848 रन
टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली के नाम 8848 रन हैं। विराट के पास इस फॉर्मेट में 9000 रन पूरे करने का मौका है। 2011 में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। अभी तक 113 टेस्ट की 191 पारियों में पूर्व भारतीय कप्तान ने 49.15 की औसत से 8848 रन बनाए हैं। विराट के नाम 29 शतक के साथ ही 30 अर्धशतक हैं। टेस्ट में उनकी सबसे बड़ी पारी नाबाद 254 रनों की रही है, जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ आई थी।

सिर्फ तीन भारतीय के नाम 9000 रन
टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए 9000 से ज्यादा रन सिर्फ तीन ही बल्लेबाजों ने बनाए हैं। सबसे पहले यह कारनामा महान सुनील गावस्कर ने 1985 में किया था। वह टेस्ट में 9000 रन बनाने वाले दुनिया के भी पहले बल्लेबाज थे। इसके बाद सचिन तेंदुलकर ने 2004 में अपने 9000 टेस्ट रन पूरे किए। फिर 2006 में राहुल द्रविड़ का नाम इस लिस्ट में जुड़ा। उसके बाद से कोई भी भारतीय बल्लेबाज यहां तक नहीं पहुंच पाया है। वीवीएस लक्ष्मण के 8781 तो वीरेंद्र सहवाग के 8503 रन हैं।

सबसे धीमे हो सकते हैं विराट
राहुल द्रविड़ ने 176 पारियों में 9000 रन पूरे कर लिए थे। सचिन तेंदुलकर ने उनसे तीन ज्यादा पारियां ली थीं। सुनील गावस्कर की बात करें तो उन्होंने 192 पारी में 9000 टेस्ट रन पूरे किए। विराट कोहली की बात करें तो वह 191 पारी खेल चुके हैं। चेन्नई टेस्ट में भारत की पहली पारी में वह 152 रन नहीं बना पाते हैं तो 9000 टेस्ट रन तक पहुंचने वाले सबसे धीमे भारतीय बल्लेबाज होंगे।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...