12.4 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeराष्ट्रीयसीजेआई चंद्रचूड़ ने क्यों कहा, हमें मानसिकता बदलने की जरूरत है

सीजेआई चंद्रचूड़ ने क्यों कहा, हमें मानसिकता बदलने की जरूरत है

Published on

नई दिल्ली

सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा है कि केवल अच्छे कानून या सख्त कानून होने से ही कोई न्याय पर आधारित समाज नहीं बनता है, इसके लिए मानसिकता को बदलना जरूरी है। सीजेआई ने कहा कि हमें महिलाओं को छूट देने के बजाय उनके हक और अधिकारों को पहचानने की जरूरत है, जिससे वे आजादी और समानता के साथ अपना जीवन जी सकें।

सीजेआई ने कहा कि हमें इस बात का ध्यान रखना होगा कि जो कानून महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं, उससे उनकी आजादी पर अंकुश ना लगे। सीजेआई ने कहा, ‘महिलाओं का कहना है कि हमें वर्कप्लेस पर किसी तरह की छूट नहीं चाहिए बस हमें बराबरी के मौके चाहिए क्योंकि हम भी एक सुरक्षित वर्कप्लेस चाहती हैं।’

इस कार्यक्रम में उन महिलाओं की कहानियों के बारे में बताया जा रहा है जो भारत का नाम वैश्विक मंच पर ले जा रही हैं। चंद्रचूड़ ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों के बारे में बात करना सिर्फ महिलाओं का मुद्दा नहीं है बल्कि यह सभी का है। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान को अपनाने से पहले भारतीय महिलाओं के अधिकारों का चार्टर हंसा मेहता द्वारा तैयार किया गया था।

सीजेआई ने कहा कि श्रम शक्ति में महिलाओं की भागीदारी 37% है लेकिन जीडीपी में उनका योगदान सिर्फ 18% है। उन्होंने कहा कि आजादी से पहले महिलाओं की भागीदारी को लेकर जिस तरह की उम्मीद थी, हम उसे पूरा नहीं कर पाए और इसकी एक बड़ी वजह यह है कि घर के कामों का बंटवारा अभी ज्यादातर महिलाओं पर ही होता है। उन्हें घर के काम और देखभाल की जिम्मेदारियों को उठाना पड़ता है। वे दोहरी जिम्मेदारी उठाती हैं।

सीजेआई ने कहा कि जब आप महिलाओं को पितृसत्तात्मक और सामाजिक पूर्वाग्राहों से मुक्त करते हैं और उन्हें बराबर अवसर देते हैं तो वे न केवल समाज के अन्य वर्गों के साथ प्रतिस्पर्धा करती हैं बल्कि कई बार तो उन्हें पीछे भी छोड़ देती हैं।सीजेआई ने कहा कि ऐसी खबरें हैं कि अब नौकरियों में लैंगिक असमानता घट रही है और महिलाओं की तनख्वाह वाली नौकरियां बढ़ रही हैं। हमें उम्मीद है कि इससे लैंगिक असमानता को काफी हद तक खत्म किया जा सकेगा।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

एचपीसीएल में ‘निदेशक विपणन’ के लिए आवेदन आमंत्रित, महारत्न कंपनी में उच्च स्तरीय नेतृत्व का अवसर

मुंबई/भोपाल। ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...