9.8 C
London
Wednesday, May 13, 2026
HomeखेलICC का ऐत‍िहास‍िक ऐलान, पुरुष-महिला वर्ल्ड कप व‍िजेता की प्राइज मनी हुई...

ICC का ऐत‍िहास‍िक ऐलान, पुरुष-महिला वर्ल्ड कप व‍िजेता की प्राइज मनी हुई बराबर

Published on

दुबई ,

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंस‍िल (ICC) ने मंगलवार को एक बंपर और ऐत‍िहास‍िक ऐलान किया. इस ऐलान के तहत अब पुरुष और महिला ख‍िलाड़‍ियों को वर्ल्ड कप में बराबर इनामी राश‍ि देनी की घोषणा की है. इसकी शुरुआत अगले महीने यूएई में होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप से होगी.

आईसीसी ने एक बयान में कहा कि महिला टी20 वर्ल्ड कप के विजेताओं को 2.34 मिलियन अमेर‍िकी डॉलर (करीब 20 करोड़ रुपए) का इनाम दिया जाएगा, जो 2023 में साउथ अफ्रीका में खिताब जीतने पर ऑस्ट्रेलियाई महिलाओं को दिए जाने वाले 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर ( करीब साढ़े 8 करोड़) से 134 प्रतिशत अधिक है.

इस साल की शुरुआत में पुरुषों का टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर भारत को 2.45 मिलियन अमरीकी डॉलर (20 करोड़ 50 लाख रुपए) का नकद पुरस्कार मिला. आईसीसी ने कहा,‘आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 पहला आईसीसी टूर्नामेंट होगा जिसमें महिलाओं को पुरुषों के समान पुरस्कार राशि मिलेगी जो इस खेल के इतिहास में महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी.’

बयान के अनुसार,‘यह फैसला जुलाई 2023 में आईसीसी वार्षिक सम्मेलन में लिया गया जब आईसीसी बोर्ड ने अपने 2030 के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से सात साल पहले पुरस्कार राशि समान करने का निर्णय किया. इस तरह से क्रिकेट पहला प्रमुख खेल बन गया है जिसमें वर्ल्ड कप में पुरुषों और महिलाओं के लिए समान पुरस्कार राशि है.’ महिला टी20 वर्ल्ड कप तीन अक्टूबर से संयुक्त अरब अमीरात में शुरू होगा.

आईसीसी के चेयरमैन ग्रेग बार्कले ने कहा- यह खेल के इतिहास में एक महत्वपूर्ण क्षण है और मुझे खुशी है कि आईसीसी ग्लोबल इवेंट में भाग लेने वाले पुरुष और महिला क्रिकेटरों को अब समान रूप से पुरस्कृत किया जाएगा. 2017 से हमने हर साल महिलाओं के इवेंट्स में पुरस्कार राशि में वृद्धि की है, जिसका स्पष्ट लक्ष्य समान पुरस्कार राशि प्राप्त करना है और अब से आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने पर पुरस्कार राशि आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने के बराबर होगी और टी-20 वर्ल्ड कप तथा अंडर-19 के लिए भी पुरस्कार राशि समान होगी.

आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2020 और 2023 के विजेता और उपविजेता को क्रमशः 1 मिलियन डॉलर और 500,000 डॉलर मिले, जो 2018 में दी जाने वाली राशि से पांच गुना अधिक है. आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 के लिए पुरस्कार राशि भी 2 मिलियन डॉलर से बढ़कर 3.5 मिलियन डॉलर हो गई थी, जो इंग्लैंड में 2017 संस्करण जीतने पर दी गई थी.

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...