11.3 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में भारी बारिश से ट्रैफिक जाम, IMD ने बुधवार के लिए...

दिल्ली में भारी बारिश से ट्रैफिक जाम, IMD ने बुधवार के लिए भी जारी किया अलर्ट

Published on

नई दिल्ली:

दिल्ली में बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज फिर शाम को कुछ देर के लिए दिल्ली-NCR में हुई बारिश के बाद कुछ जगहों पर जलभराव की शिकायत आई। वहीं रात होते-होते कई जगहों पर जाम की भी समस्या देखने को मिली। ऐसे में अगर आप नोएडा से दिल्ली आ रहे हैं या फिर दिल्ली में ही कहीं जा रहे हैं तो एक बार ट्रैफिक अपडेट देख लें, अन्यथा आप भारी जाम में फंस सकते हैं।

साउथ एक्सटेंशन पर रेंगती दिखीं गाड़ियां
कुछ देर हुई बारिश के बाद साउथ एक्सटेंशन पर गाड़ियों की लंबी कतार देखने को मिली। आलम ऐसा हो गया कि एक दो किलोमीटर चलने में आधा घंटे से भी अधिक का वक्त लग रहा है। ऐसे में अगर आप साउथ एक्सटेंशन की तरफ आ रहे हैं तो आप इस रास्ते के बजाय किसी और रास्ते से जाएं, क्योंकि यहां पर गाड़ियां रेंग- रेंग कर चल रही हैं। दिल्ली के साथ ही नोएडा में भी कई जगहों पर आज झमाझम बारिश हुई। जिसके बाद वहां भी कई जगहों पर ट्रैफिक जाम की समस्या देखने को मिली। हाल ही में नोएडा सेक्टर 14 का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें सड़क पर गाड़ियों का लंबा जाम देखने को मिल रहा है।वहीं दिल्ली की रीना प्रसाद नाम की एक यूजर ने एक्स पर लिखा कि भलस्वा डेयरी में भारी जाम लगा हुआ है। उनकी गाड़ी चार घंटे में महज चार 100 मीटर ही आगे बढ़ पाई है।

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में मानसून का मूड अभी जाने का नहीं है। आमतौर पर 15 सितंबर के बाद मानसून दिल्ली से चला जाता है, लेकिन इस बार मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि एक हफ़्ते तक और बारिश हो सकती है। इस दौरान दो-तीन दिन हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है।IMD के मुताबिक, दिल्ली में अगले 24 घंटों में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

एचपीसीएल में ‘निदेशक विपणन’ के लिए आवेदन आमंत्रित, महारत्न कंपनी में उच्च स्तरीय नेतृत्व का अवसर

मुंबई/भोपाल। ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...