6.9 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराज्यचार दिन में हमारी मांगें पूरी करे महाराष्ट्र सरकार... मनोज जरांगे पाटिल...

चार दिन में हमारी मांगें पूरी करे महाराष्ट्र सरकार… मनोज जरांगे पाटिल ने चुनावों से पहले दिया अल्टीमेटम

Published on

मुंबई/जालना

मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने बुधवार को चेतावनी दी कि सरकार चार दिन में मराठा समुदाय की मांगें पूरी कर दे, वरना महाराष्ट्र के आगामी विधानसभा चुनाव में उसे परिणाम भुगतने होंगे। जरांगे ने मंगलवार को मराठा समुदाय के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के तहत आरक्षण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया था। पिछले एक साल से अधिक की अवधि में उनका यह छठा अनशन है। दो भूख हड़ताल में जरांगे की स्थिति काफी बिगड़ गई थी। एक बार उन्होंने मुंबई मार्च भी कर दिया था। जालना स्थित अपने गांव अंतरवाली सराटी में जरांगे कहा कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो समुदाय राज्य में सत्तारूढ़ महायुति (शिवसेना-बीजेपी-एनसीपी) सरकार को माफ नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि अगले चार दिन में हमारी मांगें पूरी करें, अन्यथा आपको चुनावों में गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। मराठा समुदाय के लोग आपको माफ नहीं करेंगे।

जरांगे की मांगे पर बोले महाजन
मराठा आंदोलनकारी मनोज जारांगे छठी बार अनशन पर बैठे हैं, लेकिन क्या इस बार उनकी मांगें मानी जाएंगी? बीजेपी नेता गिरीश महाजन ने इस संबंध में सरकार की भूमिका बताई है। नांदेड़ में मीडिया से बातचीत में महाजन ने कहा कि मुझे लगता है कि सरकार केवल वही कर सकती है जो नियमों में है, हम इसके बाहर कुछ नहीं कर सकते, क्योंकि अदालत में भी इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। हमारी ईमानदार इच्छा है। ईमानदार रुख है कि मराठा समुदाय आरक्षण मिलना चाहिए। युवा छात्रों को, बच्चों को आरक्षण का लाभ तो मिलना ही चाहिए। लेकिन हमें यह तय करना होगा कि इसे किस माध्यम से दिया जाए, अगर कोर्ट इसे खारिज करता है तो मुख्यमंत्री इस पर ध्यान दे रहे हैं इस पर ध्यान देते हुए, हमने पहले ही उन्हें 10 प्रतिशत आरक्षण दे दिया है जो नियमों के अनुरूप होगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...