6.9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeराष्ट्रीयइंतजार कर रहे हैं ट्रंप, क्या इस वीकेंड होगी PM मोदी से...

इंतजार कर रहे हैं ट्रंप, क्या इस वीकेंड होगी PM मोदी से मुलाकात! विदेश मंत्रालय का आया जवाब

Published on

नई दिल्ली,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अगस्त से अमेरिका के तीन दिनों के दौरे पर होंगे. उनका तीन दिनों का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है. इस दौरान पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन से मुलाकात से लेकर क्वाड समिट में शामिल होंगे. भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे और दौरे के आखिरी दिन संयुक्त राष्ट्र के एक समिट में भी शिरकत करेंगे. लेकिन सबसे दिलचस्प बात ये है कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे के दौरान उनसे मिलने की इच्छा जताई है. अब विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में बयान जारी किया है.

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिशिगन में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि नरेंद्र मोदी एक शानदार शख्स हैं. वह अगले हफ्ते अमेरिका दौरे पर आने वाले हैं. मैं इस दौरान उनसे मुलाकात करूंगा. अब भारतीय विदेश मंत्रालय ने ट्रंप से पीएम मोदी की संभावित मुलाकात को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को अमेरिकी दौरे के दौरान कई मीटिंग्स में हिस्सा लेना है. हम उनके सीमित समय में इस मुलाकात को तय करने की कोशिश कर रहे हैं. फिलहाल इस मुलाकात को लेकर किसी भी तरह की पुष्टि नहीं की जा सकती.

बता दें कि पीएम मोदी 21 से 23 सितंबर तक अमेरिकी दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह क्वाड लीडर्स समिट के अलावा कई बड़े आयोजनों में हिस्सा लेंगे. पीएम मोदी का अमेरिकी दौरा 21 सितंबर से शुरू होगा. वह 21 सितंबर को डेलावेयर के विलिंगटन में चौथे क्वाड लीडर्स समिट में शिरकत करेंगे. इसके बाद 22 सितंबर को वह न्यूजर्सी में भारतीय समुदाय से जुड़े कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. पीएम मोदी अपने दौरे के आखिरी दिन 23 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र के ‘समिट ऑफ द फ्यूचर’ में भी हिस्सा लेंगे.

बाइडेन के होमटाउन में होगी क्वाड की बैठक
क्वाड संगठन की बैठक 21 सितंबर को अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के होमटाउन डेलावेयर में होगी. पहले क्वाड की बैठक भारत में जनवरी 2024 में होनी थी. लेकिन किसी कारण से इस समिट को सितंबर तक टाल दिया गया था. भारत 2025 में क्वाड संगठन की मेजबानी करेगा.

क्वाड समिट से इतर पीएम मोदी और राष्ट्रपति बाइडेन की द्विपक्षीय मुलाकात होगी. इसके अलावा जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ भी पीएम मोदी की द्विपक्षीय बैठकें होंगी. इसके अलावा पीएम मोदी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर और बायोटेक्नोलॉजी पर कई बड़ी कंपनियों के सीईओ के साथ मुलाकात करेंगे.

क्वाड समिट चार देशों का संगठन है, जिसमें भारत के अलावा अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान शामिल हैं. इसका गठन 2007 में हुआ था. लेकिन 2017 में इसे दोबारा एक्टिव किया गया. इस संगठन का उद्देश्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के बढ़ते दबदबे को रोकना है.

रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूजर्सी में 22 सितंबर को पीएम मोदी के मेगा इवेंट के लिए भारतीय समुदाय के 24000 से ज्यादा लोग शामिल होंगे. इस इवेंट का नाम ‘मोदी एंड यूएस प्रोग्रेस टुगेदर’ होगा. इस इवेंट में अमेरिका के 50 में से 42 राज्यों के भारतीय मूल के नागरिक शामिल हो सकते हैं. पीएम मोदी ने 2019 में इसी तर्ज पर टेक्सास में ‘Howdy Modi’ मेगा इवेंट को संबोधित किया था, जहां पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने भी शिरकत की थी. बता दें कि पीएम मोदी का अमेरिकी दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने में ज्यादा समय नहीं बचा है और फिलहाल वहां चुनाव प्रचार अपने चरम पर पहुंच गया है.

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...