7.6 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeराष्ट्रीयएल्विश यादव और फाजिलपुरिया के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, UP-हरियाणा की...

एल्विश यादव और फाजिलपुरिया के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, UP-हरियाणा की प्रॉपर्टी अटैच की

Published on

नई दिल्ली,

यूटूबर एल्विश यादव और सिंगर फाजिलपुरिया के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा एक्शन लिया है. ED ने एल्विश यादव और सिंगर फाजिलपुरिया की प्रॉपर्टी अटैच कर ली है. जांच एजेंसी ने ये प्रॉपर्टी यूपी-हरियाणा में अटैच की है. बता दें कि ED एल्विश यादव और सिंगर फाजिलपुरिया के बयान पहले ही दर्ज कर चुकी है और दोनो से लंबी पूछताछ भी कर चुकी है.

एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने कोबरा कांड (सांपों के जहर की खरीद फरोख्त) के मामले में गिरफ्तार किया था. इसके बाद ED ने मनी लांड्रिंग का मामला दर्ज किया था. इसी मामले में ईडी ने फाजिलपुरिया से पूछताछ की थी. प्रवर्तन निदेशालय ने कोबरा कांड में सिंगर फाजिलपुरिया से उनके एक गाने में सांपों का गैर-कानूनी तरीके से इस्तेमाल करने को लेकर तकरीबन 7 घंटे से ज्यादा देर तक पूछताछ की थी.

बता दें कि सपेरों को पिछले साल 3 नवंबर को नोएडा के बैंक्वेट हॉल से अरेस्ट किया गया था. उनके कब्जे से 5 कोबरा सहित 9 सांप मिले थे, जबकि 20 मिलीलीटर सांप का जहर भी जब्त किया गया था. हालांकि, पुलिस ने कहा था कि एल्विश यादव बैंक्वेट हॉल में नहीं थे और एल्विश की भूमिका की जांच की जा रही है.

अप्रैल में नोएडा पुलिस ने 1200 से अधिक पन्नों का आरोप पत्र दायर किया था. पुलिस ने कहा था कि इन आरोपों में सांपों की तस्करी, नशीले पदार्थों का इस्तेमाल और रेव पार्टियों का आयोजन शामिल है. अप्रैल में नोएडा पुलिस ने 1200 से अधिक पन्नों का आरोप पत्र दायर किया था. पुलिस ने कहा था कि इन आरोपों में सांपों की तस्करी, नशीले पदार्थों का इस्तेमाल और रेव पार्टियों का आयोजन शामिल है.

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...