9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeराष्ट्रीयतंत्र-मंत्र और वो लाल धागा... दिल्ली वसंत कुंज में 5 लोगों की...

तंत्र-मंत्र और वो लाल धागा… दिल्ली वसंत कुंज में 5 लोगों की आत्महत्या का बुराड़ी केस से क्या कनेक्शन?

Published on

नई दिल्ली:

वसंत कुंज इलाके में एक शख्स और उसकी चार बेटियों की मौत की गुत्थी सुलझाने में दिल्ली पुलिस जुट गई है। पुलिस को शक है कि कहीं ये मामला तंत्र-मंत्र से तो नहीं जुड़ा है। रविवार को अधिकारियों ने कहा कि वे इस मामले की जांच 2018 के बुराड़ी आत्महत्या कांड से जोड़कर भी देखेंगे क्योंकि दोनों मामलों में कई तरह की रहस्यमय समानताएं देखने को मिल रही हैं।

क्या है मामला?
हीरा लाल शर्मा पेशे से कारपेंटर थे। वह अपनी चार बेटियों नीतू (26), निक्की (24), नीरू (23) और निधि (20) के साथ शुक्रवार दोपहर को अपने किराए के फ्लैट में मृत पाए गए। शुरुआती जांच से पता चलता है कि परिवार ने सामूहिक आत्महत्या की होगी। फोरेंसिक जांच में एक चौंकाने वाली बात सामने आई। चारों बेटियों के कमर, हाथ और गर्दन पर लाल धागे (कलावा) बंधे हुए मिले। इसी के चलते पुलिस को आशंका है कि कहीं इस मामले में तंत्र-मंत्र का तो कोई संबंध नहीं है। पुलिस को घटनास्थल से मिठाई का एक डिब्बा भी बरामद हुआ है, जिससे रहस्य और भी गहरा गया है।

बुराड़ी केस क्या है?
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि साल 2018 में उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक ही परिवार के 11 सदस्य आंखों पर पट्टी और मुंह पर टेप लगाए हुए मृत पाए गए थे। पुलिस इस आत्महत्या मामले को बुराड़ी मामले से जोड़कर देख रहीं हैं। मामले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था क्योंकि सबूतों से पता चला था कि परिवार ने अपनी मौत से पहले कई दिनों तक कुछ अजीबोगरीब अनुष्ठान किए थे। उन्हें किसी अलौकिक शक्ति द्वारा मोक्ष प्राप्ति का भ्रम था।

कैंसर से हुई पत्नी की मौत
पुलिस अधिकारी ने बताया कि हीरा लाल शर्मा पिछले साल कैंसर से अपनी पत्नी की मौत के बाद से ही परेशान थे। वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। उनकी पत्नी के निधन के बाद से ही परिवार ने समाज से नाता तोड़ लिया था। उन्होंने बताया कि अब तक हमें पता चला है कि शर्मा ने पिछले नौ महीनों में किसी से बात नहीं की थी। वह और उनकी बेटियां बाहर बहुत कम दिखाई देते थे। पत्नी की मौत के बाद से ही परिवार ने सबसे नाता तोड़ लिया था।

घर से ‘सल्फास’ के तीन पैकेट मिले
अधिकारी ने बताया कि शर्मा रंगपुरी गांव में चार मंजिला आवासीय बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर फ्लैट में रहते थे। अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक मंजिल पर आठ फ्लैट हैं और उनमें से अधिकांश किराए पर हैं। शुक्रवार दोपहर को मिले शवों पर किसी चोट के निशान नहीं थे। पुलिस को घर से ‘सल्फास’ के तीन पैकेट, पांच गिलास और एक चम्मच मिला जिसमें संदिग्ध तरल पदार्थ था।

‘आखिरी बार मंगलवार को देखा था’
पड़ोसियों ने दावा किया कि उन्होंने शर्मा और उनकी बेटियों को आखिरी बार मंगलवार को देखा था। गली के बाहर से उस दिन का सीसीटीवी फुटेज भी बरामद किया गया है जिसमें शर्मा को हाथ में एक पैकेट लेकर घर में जाते हुए देखा गया था। पुलिस ने बताया कि पड़ोसियों ने बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर स्थित फ्लैट से दुर्गंध आने की शिकायत की थी, जिसके बाद शव बरामद किए गए।

ऐसे सामने आया पूरा मामला
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बिल्डिंग के मालिक नितिन चौहान को बिल्डिंग की देखभाल के लिए तैनात कर्मी ने दुर्गंध के बारे में बताया, जिसके बाद उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दमकल विभाग की मदद से दरवाजा तोड़ा और पाया कि शर्मा एक कमरे में मृत पड़े हैं, जबकि उनकी चार बेटियों के शव दूसरे कमरे में मिले। अधिकारी ने बताया कि शर्मा करीब 25,000 रुपये प्रति माह कमाते थे, लेकिन जनवरी से काम पर नहीं गए थे।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...