9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में मकान का बड़ा हिस्सा गिरा, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन...

दिल्ली में मकान का बड़ा हिस्सा गिरा, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में एक मकान के भरभराकर गिरने का मामला सामने आया है। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं आई है, लेकिन कुछ लोग मकान के मलबे में दबे हुए हैं। हादसे के बाद फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी। राहत और बचाव कार्य जारी है। मलबे में फंसे 4 लोगों को बचाया गया है। सर्च अभियान अभी भी जारी है। सोमवार सुबह तक बचाव कार्य जारी रहने की संभावना है।

उधर इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास से लोगों को दूर हटा दिया है। दिल्ली में बीते कुछ दिनों से मकान गिरने के हादसे काफी बढ़ गए हैं। लोगों का कहना है कि संबंधित विभागों की ओर से समय-समय पर जांच अभियान नहीं चलाया जाता है। जिसके चलते इस तरह के हादसे देखने को मिलते हैं।

क्या है पूरा मामला?
दिल्ली में मदनपुर स्थित मीर विहार के गली नंबर 18 में एक मकान का बड़ा हिस्सा गिर गया। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां और 25 फायर कर्मियों की टीम पहुंच गई है। यह हादसा शाम 7 बजे के आसपास हुआ है। फायर डायरेक्टर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जहां पर हादसा हुआ है वहां पर काम चल रहा था। जिसका लेंटर गिरने की वजह से हादसा हुआ है। चार लोगों को वहां से रेस्क्यू किया गया है। सर्च ऑपरेशन अभी किया जा रहा है। एहतियात के लिए मौके पुलिस की टीम भी पहुंच गई।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...