13.2 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली: मानहानि मामले में SC से केजरीवाल-आतिशी को बड़ी राहत, निचली अदालत...

दिल्ली: मानहानि मामले में SC से केजरीवाल-आतिशी को बड़ी राहत, निचली अदालत की कार्यवाही पर लगी रोक

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली की सीएम आतिशी और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने मानहानि के मामले में निचली अदालत में चल रही कार्रवाई पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी नेता राजीव बब्बर को नोटिस जारी कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी नेता राजीव बब्बर को नोटिस जारी करके तीन हफ्ते में जवाब मांगा है। कोर्ट इस मामले में सुनवाई चार सप्ताह बाद करेगा।

आतिशी और केजरीवाल के वकील अभिषेक सिंघवी ने मानहानि मामले में दिल्ली की अदालत में दलीलें रखीं। सिंघवी ने कहा कि मानहानि का केस भाजपा के अधिकृत प्रतिनिधि राजीव बब्बर ने दायर किया है, ना कि खुद भाजपा ने। उन्होंने सवाल उठाया कि जिस व्यक्ति को कथित रूप से बदनाम किया गया है, वो राजीव बब्बर तो हैं ही नहीं। सिंघवी ने अदालत को शशि थरूर केस की याद दिलाई, जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत में चल रहे मानहानि मामले पर रोक लगा दी।

क्या है पूरा मामला
अरविंद केजरीवाल और आतिशी के खिलाफ मानहानि का मामला बीजेपी नेता राजीव बब्बर द्वारा दायर किया गया था। यह मामला केजरीवाल और आतिशी द्वारा अग्रवाल समाज के वोटरों के नाम बड़े पैमाने पर वोटिंग लिस्ट से काटने वाली कथित टिप्पणी से जुड़ा है। दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले में केजरीवाल और आतिशी को राहत देने से इनकार कर दिया था और उन्हें ट्रायल कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था। इसके बाद दोनों नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें अंतरिम राहत देते हुए कार्यवाही पर रोक लगा दी है।

बता दें कि हाईकोर्ट ने इसी मामले में आतिशी, केजरीवाल और आप के दो अन्य नेताओं पूर्व राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार गुप्ता और पार्टी नेता मनोज कुमार की याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें निचली अदालत में लंबित मानहानि की कार्यवाही को चुनौती दी गई थी।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...