13.2 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeराष्ट्रीयहिरासत में लिए गए सोनम वांगचुक, राहुल गांधी ने साधा मोदी सरकार...

हिरासत में लिए गए सोनम वांगचुक, राहुल गांधी ने साधा मोदी सरकार पर निशाना

Published on

नई दिल्ली

एक्टिवेट सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सोनम वांगचुक लद्दाख को छठी अनुसूची का दर्जा देने की मांग को लेकर मार्च कर रहे थे। इस मामले को लेकर राहुल गांधी ने भी मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, “पर्यावरण और संवैधानिक अधिकारों के लिए शांतिपूर्वक मार्च कर रहे सोनम वांगचुक जी और सैकड़ों लद्दाखियों की हिरासत अस्वीकार्य है। लद्दाख के भविष्य के लिए खड़े होने वाले बुजुर्ग नागरिकों को दिल्ली की सीमा पर हिरासत में क्यों लिया जा रहा है? मोदी जी, किसानों की तरह ये चक्रव्यूह टूटेगा और आपका अहंकार भी टूटेगा। आपको लद्दाख की आवाज सुननी होगी।”

केसी वेणुगोपाल का बड़ा बयान
एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की हिरासत पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, ”मुझे समझ नहीं आ रहा है कि सरकार किस तरह से चल रही है। सोनम वांगचुक लद्दाख के बहुत सम्मानित व्यक्ति हैं। पूरे भारत में लोग उनका सम्मान करते हैं। उन्होंने शांतिपूर्ण योजना बनाई है लद्दाख से राजघाट तक मार्च की। उनके साथ कई कांग्रेस नेताओं को भी हिरासत में लिया गया है। वे अपना जायज हक मांग रहे हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर किसी को विरोध करने का अधिकार है। सरकार को बातचीत करनी चाहिए।”

लद्दाख बंद का आह्वान
दिल्ली में एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की हिरासत के खिलाफ कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (केडीए) और एपेक्स बॉडी, लेह (एबीएल) द्वारा लद्दाख बंद का आह्वान किया गया। कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को कल रात सिंघू सीमा से हिरासत में लिया गया जब वह गांधी समाधि की ओर मार्च निकालने जा रहे थे।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...