15.6 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराज्यबिजनौर: व्रत में कुट्टू के आटे की पूड़ी खाने से 150 लोग...

बिजनौर: व्रत में कुट्टू के आटे की पूड़ी खाने से 150 लोग बीमार, अस्पतालों में लगी लाइन

Published on

बिजनौर ,

यूपी के बिजनौर में कुट्टू के आटे की पूड़ी खाने से करीब डेढ़ सौ लोग बीमार हो गए. बताया जा रहा है कि ये सभी नवरात्रि के पहले दिन व्रत थे. व्रत में इन्होंने कुट्टू के आटे का इस्तेमाल किया था. लेकिन कुट्टू के आटे की पूड़ी खाने के बाद अलग-अलग परिवारों के दर्जनों लोग बीमार पड़ गए. जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा. बीमार लोगों की संख्या ज्यादा देखते हुए आसपास के अस्पतालों के डॉक्टरों को बुलाना पड़ा. साथ ही बड़ी संख्या में एंबुलेंस को भी मौजूद रखा गया. डीएम, सीएमओ समेत आला अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं.

दरअसल, बिजनौर के चांदपुर क्षेत्र में नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालुओं ने व्रत में कुट्टू के आटे की पूड़ी खाई थी. जिसके चलते अलग-अलग परिवारों के डेढ़ सौ से ज्यादा सदस्य बीमार हो गए, जिन्हे जिले के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. मामले का पता लगते ही आला अधिकारी भी हालात का जायजा लेने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को चांदपुर क्षेत्र के गांव स्याऊ निवासी मानसी (पुत्री सुरेश), काजल (पत्नी सचिन), रेखा (पत्नी सुरेश), सीमा (पत्नी सोनू), विवेक (पुत्र सुरेश) आदि ने नवरात्रि पर व्रत रखा था. देर शाम जब व्रत को खोलने का समय आया तो उन्होंने कुट्टू के आटे की बनी पूड़ी खाई. जैसे ही उन्होंने कुट्टू के आटे की पूड़ी खाई तो कुछ देर बाद ही आंखों के आगे अंधेरा छाने लगा. कई लोग बेहोश हो गए. जिसके बाद उनको एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

इसके अलावा चांदपुर के ही कुछ अन्य गांव को लोगों को भी कुट्टू की पूड़ी खाने के बाद बीमार होने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जिनका इलाज अभी जारी है. वहीं, सरकारी अस्पताल फुल होने पर कई लोगों को अलग-अलग प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. अधिकांश की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

घटना की सूचना पाकर डीएम अंकित अग्रवाल और एसपी अभिषेक झा चांदपुर अस्पताल पहुंचे और बीमार लोगों से बातचीत की. साथ ही उन्हें भरोसा दिया कि उनका उचित इलाज किया जाएगा. डीएम ने स्वास्थ्य अधिकारियों से बात कर तत्परता से सभी के उचित इलाज के निर्देश दिए.

डीएम ने कहा कि मरीजों की संख्या 100 से 150 के आसपास है. अस्पतालों में भर्ती बीमारों की गिनती कराई जा रही है. जहां भी अस्पतालों में कोई सुविधा की कमी है तो उसको भी मुहैया कराया जा रहा है. मरीजों में उल्टी-दस्त के साथ-साथ कंपन के लक्षण पाए गए थे. कोई क्रिटिकल नहीं है. कुट्टू के आटे के सैंपल लिए गए हैं और उनको जांच के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई होगी.

Latest articles

PM की ईंधन बचत की अपील का बना मजाक, BJP नेता 200 गाड़ियों के काफिले के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंचे भोपाल

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता से पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील के बीच...

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

More like this

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...