10.2 C
London
Tuesday, March 3, 2026
Homeराज्यUP: पहले कुत्ते के पिल्ले को लात मारी, फिर कार से कुचल...

UP: पहले कुत्ते के पिल्ले को लात मारी, फिर कार से कुचल दिया, वारदात CCTV में कैद

Published on

उन्नाव ,

उत्तर प्रदेश के उन्नाव से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जहां एक शख्स ने पहले कुत्ते के पिल्ले को लात मारी फिर अपनी कार से उसे कुचल कर झाड़ियों में फेंक दिया. यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इस घटना की शिकायत पड़ोसी ने स्थानीय थाने में दर्ज कराई तो आरोपी उन्हें भी पिल्ले की तरह जान से मारने की धमकी देने लगा.

बताया जा रहा है कि बच्चू लाल जल निगम में प्रशानिक अधिकारी हैं और वो आवारा कुत्ते के पिल्लों के लिए अपने घर के बाहर ईंटों और पन्नी से पिल्लों के रहने के लिए घर बनाया है और वो उन्हें खाना भी खिलाते हैं. बस यही बात आरोपी को पसंद नहीं आई और उसने पिल्ले को बेरहमी से मार डाला.

युवक ने पिल्ले को कार से कुचला
यह घटना 5 अक्टूबर की शाम 7 बजे की है, वीडियो में दिखाई दे रहा है कि आरोपी कुशाग्र ने आते ही पहले पिल्ले को जोर से लात मारी और फिर सो रहे दूसरे पिल्ले पर कार चढ़ा दी. इतना ही नहीं, उसने घायल पिल्ले को उठाकर झाड़ियों में फेंक दिया. पिल्ले की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. इस क्रूरता को देखकर लोगों में गुस्से का माहौल है.

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया
इस मामले पर थाना प्रभारी राघवेंद्र ने बताया कि बच्चू लाल की तहरीर पर पशु क्रूरता और धमकी का मामला दर्ज कर लिया गया है और अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. सीओ सदर सोनम सिंह ने बताया कि घटना के आधार पर धारा 325 BNS के तहत केस दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 12वीं के टॉपर्स को 1.20 लाख तक का लाभ

भोपाल  मप्र सरकार ने 12वीं कक्षा में अपने स्कूल के टॉपर रहे छात्र-छात्राओं के लिए...

होली पर ट्रेनों में भारी भीड़: भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर पैर रखने की जगह नहीं, वापसी टिकट के लिए मारामारी

भोपाल होली के त्यौहार पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...