7.3 C
London
Tuesday, March 3, 2026
Homeराज्यजुलाना के दंगल में व‍िनेश के सामने WWE रेसलर चित, जमानत तक...

जुलाना के दंगल में व‍िनेश के सामने WWE रेसलर चित, जमानत तक जब्त, मिले केवल इतने वोट

Published on

नई दिल्ली ,

हर‍ियाणा विधानसभा की जुलाना सीट के नतीजे आ गए हैं. इस सीट से पूर्व रेसलर और कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतरीं विनेश फोगाट जीत गई हैं. विनेश ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के योगेश कुमार को 6000 से ज्यादा वोटों से मात दी. वहीं, इस सीट पर विनेश फोगाट के सामने सामने एक और रेसलर थीं. लेक‍िन उनको ग‍िनती के महज 1200 से अध‍िक वोट म‍िले.आम आदमी पार्टी (AAP) ने व‍िनेश के ख‍िलाफ WWE की रेसलर कव‍िता रानी (कव‍िता दलाल) को उतारा था, ज‍िनकी जमानत जब्त हो गई.

विनेश फोगाट को कुल मिलाकर 65,080 वोट मिले. वहीं उनके निकटतम प्रत‍िद्वंद्वी योगेश कुमार को 59,065 वोट मिले, इस तरह व‍िनेश को 6015 वोटों से जीत मिली. खास बात यह रही कि विनेश के ख‍िलाफ जुलाना व‍िधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी ने एक और रेसलर कव‍िता रानी को टिकट दिया जो महज 1280 वोट पा सकीं. इस तरह उनकी जमानत जब्त हो गई.

विधानसभा चुनाव के हिसाब से देखा जाए तो अगर किसी उम्मीदवार को कुल वोटों का 1/6 फीसदी भी नहीं मिले तो उसकी जमानत जब्त हो जाती है. जुलाना विधानसभा चुनाव में कुल वोट 1,38,871 पड़े. ऐसे में हर उम्मीदवार को 1/6 या 16.66 प्रत‍िशत के हिसाब से 23,145 जमानत जब्त होने से बचने के लिए चाहिए थे. इसी कारण WWE की रेसलर कव‍िता रानी की जमानत जब्त हो गई. तीसरे नंबर पर यहां इंड‍ियन नेशनल लोकदल के सुरेंद्र लाठेर रहे, ज‍िनको महज 10158 वोट मिले, उनकी भी जमानत जब्त हो गई.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 12वीं के टॉपर्स को 1.20 लाख तक का लाभ

भोपाल  मप्र सरकार ने 12वीं कक्षा में अपने स्कूल के टॉपर रहे छात्र-छात्राओं के लिए...

होली पर ट्रेनों में भारी भीड़: भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर पैर रखने की जगह नहीं, वापसी टिकट के लिए मारामारी

भोपाल होली के त्यौहार पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...