9.4 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeखेलरिंकू-नीतीश के आगे टेके घुटने... गेंदबाजों ने भी रुलाया, दिल्ली में बुरी...

रिंकू-नीतीश के आगे टेके घुटने… गेंदबाजों ने भी रुलाया, दिल्ली में बुरी तरह हारा बांग्लादेश Team India T20 @BCCI

Published on

नई दिल्ली:

टेस्ट सीरीज में कब्जा करने के बाद अब भारत ने टी-20 सीरीज में भी बांग्लादेश को हरा दिया। दिल्ली का किला 86 रन से फतह करते ही तीन मैच की टी-20 सीरीज में अब भारत के पास 2-0 की अजेय लीड हो चुकी है। श्रृंखला का तीसरा मैच हैदराबाद में 12 अक्टूबर को खेला जाएगा, जो बांग्लादेश के लिए प्रतिष्ठा का सवाल होगा तो भारतीय टीम उसे भी अपने नाम कर क्लीन स्वीप करना चाहेगी।

रेड्डी ने 74 रन बनाए और दो विकेट भी लिए
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया दूसरा मैच नीतीश कुमार रेड्डी (34 गेंद में 74 रन) और रिंकू सिंह (29 गेंद में 53 रन) के लिए याद रखा जाएगा। रेड्डी ने गेंदबाजी में चार ओवर में 23 रन देकर दो विकेट भी लिए। इससे पहले रेड्डी ने रिंकू के साथ मिलकर टीम को मुश्किल से उबारा और चौथे विकेट के लिए 49 गेंद में 108 रन की साझेदारी कर भारत का स्कोर 221/9 तक पहुंचाया। टी-20 के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब टीम इंडिया ने किसी मैच में सात गेंदबाज आजमाए हो, दिलचस्प है कि सभी को विकेट भी मिले, इस तरह बांग्ला टाइगर्स नौ विकेट खोकर 20 ओवर में सिर्फ 135 रन ही बना पाई।

रिंकू की भी फिफ्टी, हार्दिक का भी बल्ला चला
अपना दूसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेल रहे नीतीश कुमार रेड्डी ने अपनी पारी में चार चौके और सात शानदार छक्के जड़े तो वहीं रिंकू ने पांच चौके और तीन छक्के लगाए। हार्दिक पंड्या ने 19 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 32 जबकि रियान पराग ने दो छक्के की मदद से छह गेंद में 15 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में सिर्फ 16 रन देकर दो विकेट लिए। तंजिम हसन और मुस्तफिजुर रहमान को भी दो-दो सफलता मिली लेकिन दोनों काफी महंगे रहे। रिशाद हुसैन ने 55 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...