13.4 C
London
Tuesday, March 3, 2026
Homeराज्यबिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के जींस–टी शर्ट पहनने पर रोक,...

बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के जींस–टी शर्ट पहनने पर रोक, Reels बनाने पर भी लगी पाबंदी

Published on

पटना,

बिहार के शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी स्कूलों के लिए ड्रेस कोड जारी किया है और शिक्षकों के जींस-टी-शर्ट पहनने पर रोक लगा दी है. विभाग के निर्देशानुसार अब सरकारी स्कूलों में शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में आएंगे.बुधवार को शिक्षा विभाग के निदेशक (प्रशासन) सह अपर सचिव सुबोध कुमार चौधरी द्वारा सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया गया.

निर्देश में शिक्षकों के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर रील्स बनाने, डांस और डीजे वाला वीडियो डालने पर भी पाबंदी लगा दी गई हैं. इसके अलावा शिक्षकों और अन्य कर्मियों को स्कूल में अनुशासन बनाए रखने का निर्देश दिया गया गया है.

निर्देश में कहीं गई हैं अहम बातें
निर्देश में कहा गया है, ‘विद्यालयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों के गतिविधियों में शालीनता प्रकट करने एवं मर्यादित व्यवहार करने हेतु निर्देश दिया गया था, लेकिन यह देखा जा रहा है कि विद्यालयों व अन्य शैक्षणिक संस्थानों में तैनात शिक्षक एवं कर्मचारी कार्यालय संस्कृति के विरुद्ध अनौपचारिक परिधान (जैसे- जींस-टीशर्ट) में आ रहे हैं. साथ ही सोशल मीडिया (फेसबुक, यू-ट्यूब, इंस्टाग्राम आदि) एवं अन्य माध्यमों से डांस, डीजे, डिस्को और अन्य निम्न स्तर की गतिविधियां विद्यालय परिसर में संचालित होते हुए पाया गया है.’

निर्देश में आगे कहा गया है कि शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मियों के विद्यालय परिसर में इस तरह का आचरण और व्यवहार शैक्षणिक माहौल कौ नकारात्मक ढंग से प्रभावित करता है, जो कहीं से भी स्वीकार नहीं किया जा सकता है. केवल शिक्षा कलैंडर के अनुसार विशेष दिनोंमें नृत्य, संगीत आदि का अनुशासित एवं शालीन कार्यक्रम मान्य है.

अधिकारियों को दिए निर्देश
निर्देश में कहा गया है कि विद्यालयों-शैक्षणिक संस्थानों में तैनात शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी शिक्षण-कार्यालय अवधि के दौरान गरिमायुक्त औपचारिक परिधान में ही आएंगे. जिला शिक्षा पदाधिकारियों को इसका अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 12वीं के टॉपर्स को 1.20 लाख तक का लाभ

भोपाल  मप्र सरकार ने 12वीं कक्षा में अपने स्कूल के टॉपर रहे छात्र-छात्राओं के लिए...

होली पर ट्रेनों में भारी भीड़: भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर पैर रखने की जगह नहीं, वापसी टिकट के लिए मारामारी

भोपाल होली के त्यौहार पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...