11 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्यलखीमपुर: सरेआम BJP विधायक को थप्पड़ जड़ने वाले अवधेश सिंह ने क्या...

लखीमपुर: सरेआम BJP विधायक को थप्पड़ जड़ने वाले अवधेश सिंह ने क्या कहा?

Published on

लखीमपुर खीरी,

यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में BJP विधायक योगेश वर्मा को सरेआम थप्पड़ जड़ने वाले बार काउंसिल के अध्यक्ष अवधेश सिंह ने सफाई दी है. उन्होंने कहा कि ‘आपको लगता है कि विधायक को कोई मार सकता है, यह काम तो उनका है, रोज मारपीट करना, खुराफात करना, लोगों की बेइज्जती करना. भला उनके साथ कौन मारपीट कर सकता है.’

अवधेश सिंह ने आगे कहा कि विधायक योगेश वर्मा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के चुनाव में सौ-डेढ़ सौ लोगों को लेकर आए थे. आते ही गेट पर मारपीट शुरू कर दिया. किसी का पर्चा फाड़ दिया तो किसी को भगा दिया. जब तक मैंने रोकने का प्रयास किया तब तक काफी पुलिस आ चुकी थी. अब हल्ला मचा रहे हैं कि मारपीट कर दी. आप ही बताओ विधायक के साथ कोई मारपीट कर सकता है क्या?

बार काउंसिल के अध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि मैं एक वकील हूं, कानून का जानकार हूं, कानून हाथ में नहीं लेता, लोगों की मदद करता हूं। कानून को हाथ में लेना मेरा काम नहीं है यह विधायक का काम है. कभी पुलिस के साथ मारपीट करता है तो कभी पब्लिक के साथ. नशे में घूमकर उपद्रव करना उनका रोज का पेशा, शहर में किसी से पूछ लीजिए.

बीजेपी विधायक ने क्या कहा?
बीजेपी विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि अर्बन कॉपरेटिव बैंक का चुनाव है, बीजेपी कार्यकर्ता पर्चा लेने आए थे. इस दौरान उनके साथ अभद्रता की गई. पहले हमारे व्यापार मंडल के नेता से मारपीट हुई, फिर उनका पर्चा फाड़ दिया गया. सूचना पाकर जब मैं उनको देखने के लिए आया तो वकील अवधेश सिंह ने मेरे ऊपर भी हाथ छोड़ दिया.

बकौल योगेश वर्मा – उन्होंने (अवधेश सिंह) मेरे गिरेबान पर हाथ डाला है, इसका उनको बहुत बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ेगा. वकील अवधेश सिंह ने जिंदगी भर दलाली की है, उसके अलावा कुछ नहीं किया. शराब पीने की बात बिल्कुल गलत है. मेरी जांच करवा ली जाए.

अवधेश सिंह और योगेश वर्मा में विवाद की वजह
बताया जा रहा है कि अवधेश सिंह अपनी पत्नी पुष्पा सिंह को अर्बन कोऑपरेटिव बैंक का जिला अध्यक्ष बनने के लिए लगे हुए हैं, जबकि सदर सीट से बीजेपी विधायक योगेश वर्मा अपने लोगों को चुनाव जिताने चाहते हैं. इसी को लेकर नामांकन के दौरान दोनों में कहासुनी, देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई. फिलहाल, इस मारपीट की घटना के बाद लखीमपुर खीरी जिले में होने वाला अर्बन कोऑपरेटिव बैंक का चुनाव स्थगित हो गया है.

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...