11.8 C
London
Tuesday, March 3, 2026
Homeराज्यनासिक के मिलिट्री कैंप में आर्टिलरी लोड करते वक्त बड़ा हादसा, 2...

नासिक के मिलिट्री कैंप में आर्टिलरी लोड करते वक्त बड़ा हादसा, 2 अग्निवीर शहीद

Published on

पुणे/नासिक

महाराष्ट्र के नासिक जिले में स्थित आर्टिलरी सेंटर में फायरिंग अभ्यास के दौरान भारतीय फील्ड गन से निकले गोले के फटने से दो अग्निवीरों की मौत हो गई. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अग्निवीर हैदराबाद से महाराष्ट्र के नासिक के देवलाली में आर्टिलरी स्कूल में प्रशिक्षण के लिए आए थे। सेना ने दुर्घटना के सही कारण का पता लगाने के लिए घटना की जांच के आदेश दिए हैं.

पीटीआई के मुताबिक एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना गुरुवार दोपहर नासिक रोड इलाके में आर्टिलरी सेंटर में हुई. उन्होंने बताया कि विस्फोट में अग्निवीर गोहिल विश्वराज सिंह (20) और सैफत शिट (21) की मौत हो गई. अग्निवीरों की एक टीम भारतीय फील्ड गन से फायरिंग कर रही थी, तभी एक गोला फट गया.

अधिकारी ने बताया कि दोनों घायल हो गए और उन्हें देवलाली के एमएच अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. हवलदार अजीत कुमार की शिकायत के आधार पर देवलाली कैंप पुलिस में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है.

अग्निपथ योजना के तहत भर्ती होते हैं अग्निवीर
बता दें कि भारत सरकार ने जून 2022 में रक्षा बलों के लिए अग्निपथ भर्ती स्कीम का ऐलान किया था. इसके अंतर्गत भारतीय सैनिकों की भर्ती अब सिर्फ चार साल के लिए की जा रही है. इस योजना में सेना में चार साल के लिए युवाओं की भर्ती का प्रावधान है. साथ ही उन्हें सेवानिवृत्ति के साथ सेवा निधि पैकेज दिए जाने की योजना भी इस स्कीम में शामिल है. इस स्कीम के तहत सेना में शामिल होने वाले को अग्निवीर कहा जाता है.

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 12वीं के टॉपर्स को 1.20 लाख तक का लाभ

भोपाल  मप्र सरकार ने 12वीं कक्षा में अपने स्कूल के टॉपर रहे छात्र-छात्राओं के लिए...

होली पर ट्रेनों में भारी भीड़: भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर पैर रखने की जगह नहीं, वापसी टिकट के लिए मारामारी

भोपाल होली के त्यौहार पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...