11.5 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्यप्रतापगढ़: तीसरी मंजिल पर रखे पटाखों के ढ़ेर में विस्फोट, फिर सिलेंडर...

प्रतापगढ़: तीसरी मंजिल पर रखे पटाखों के ढ़ेर में विस्फोट, फिर सिलेंडर ब्लास्ट, एक की मौत-कई घायल

Published on

प्रतापगढ़,

यूपी के प्रतापगढ़ में तीन मंजिला मकान में पटाखे के विस्फोट के कारण इमारत ढहने से 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान लाइसेंसी पटाखा निर्माता और कटरा मेदनीगंज निवासी मुख्तार अहमद के रूप में हुई है. विस्फोट अहमद के घर के अंदर देर रात हुआ.

नगर कोतवाली पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह के मुताबिक, आगामी दशहरा और दीवाली त्योहारों के कारण, मुख्तार अहमद ने अपने घर की ऊपरी मंजिल पर बड़ी मात्रा में आतिशबाजी का भंडारण किया था. देर रात एक शक्तिशाली विस्फोट हुआ, जिससे गैस सिलेंडर भी फट गया और ऊपरी मंजिल ढह गई.

हादसे में मुख्तार अहमद, निहाल, शबनम, नियाज, शाहनवाज, अफान समेत कुल 6 लोग मलबे में दब गए. उन्हें निकालकर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मुख्तार को मृत घोषित कर दिया. वहीं, दो घायल महिलाओं को यहां प्रारंभिक उपचार के बाद प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया.

सूचना मिलते ही दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए थे और फौरन राहत-बचाव अभियान शुरू किया. जिले के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे. धमाके से आसपास के घरों में भी दरारें आ गई थीं.

गौरतलब है कि इसी तरह 7 अक्टूबर को गोंडा में एक अवैध पटाखा बनाने वाली इकाई में विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 3 अक्टूबर को बरेली में इसी तरह के विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई थी. ऐसी घटनाओं के मद्देनजर यूपी पुलिस ने राज्य भर के अधिकारियों को अवैध पटाखा निर्माण इकाइयों की जांच करने और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...