9.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यजयपुर: THAR ने मां-बेटी और भतीजे को कुचला, तीनों की मौत, खौफनाक...

जयपुर: THAR ने मां-बेटी और भतीजे को कुचला, तीनों की मौत, खौफनाक मंजर CCTV में कैद

Published on

जयपुर,

राजस्थान के जयपुर में हिट एंड रन का एक खौफनाक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को तेज रफ्तार थार ने कुचल दिया. हादसे में मां, बेटी और भतीजे की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर थार को जब्त कर लिया है.

घटना गुरुवार सुबह करीब 11 बजे मानसरोवर के कावेरी पथ पर हुई. जानकारी के मुताबिक, मां, बेटी और भतीजा अष्टमी का प्रसाद लेने जा रहे थे. तभी गलत साइड से एक कार को ओवरटेक करते समय थार सड़क से उतर गई. इस दौरान सड़क किनारे खड़ी 30 वर्षीय दीपमाला, उसकी 3 वर्षीय बेटी और 10 वर्षीय भतीजा थार की चपेट में आ गए.

आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में तीनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. मगर, इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई. वहीं, घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और रो-रोकर बुरा है.

मामले में पुलिस ने कही ये बात
जयपुर साउथ एक्सीडेंट पुलिस स्टेशन के एसएचओ सुभाष चंद विश्नोई ने बताया कि एक थार गाड़ी गंगा जमुना से बी-2 बाईपास की तरफ तेज रफ्तार से जा रही थी. तभी ओवरटेक करते समय कावेरी पथ पर थार ने तीन लोगों को टक्कर मार दी. हादसे की सूचना मिलने पर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. हादसे के बाद थार चालक मौके से फरार हो गया. ऐसे में पुलिस ने दुर्घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर थार चालक विपिन सैनी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही थार गाड़ी को भी जब्त कर लिया है.

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...