6.9 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यशाह के आवास पर देर रात मीटिंग और फिर टल गया हरियाणा...

शाह के आवास पर देर रात मीटिंग और फिर टल गया हरियाणा में सैनी सरकार का शपथ ग्रहण

Published on

नई दिल्ली

हरियाणा में सैनी सरकार का शपथ ग्रहण फिर से टल गया है, तीसरी बार इसे पोस्टपोन किया गया है। अब माना जा रहा है कि 17 अक्टूबर को नई सरकार का गठन होगा। पहले 12 अक्टूबर को शपथ ग्रहण होने वाला था, फिर तारीख को 15 अक्टूबर किया गया, अब कहा जा रहा है कि 17 अक्टूबर को समारोह का आयोजन होगा। अभी तक इस देरी का कोई कारण सामने नहीं आया है।

देरी का कारण क्या है?
इतना जरूर कहा जा रहा है कि बीजेपी हाईकमान के साथ भी चर्चा जारी है, मंत्रिमंडल में किसे शामिल किया जाएगा, किस तरह से जातीय समीकरणों को साधना है, इन पर फैसला होना है। खबर है कि गृह मंत्री अमित शाह के साथ नायब सिंह सैनी की एक अहम बैठक हुई है। उसमें भी कई मुद्दों पर चर्चा की गई। अब क्या उसी वजह से शपथ ग्रहण को फिर टाला गया है, अभी तक साफ नहीं।

वैसे हरियाणा में मिली अप्रत्याशित जीत के बाद शपथ ग्रहण भी उतना ही भव्य होने वाला है। सभी बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को न्योता भेज दिया गया है, खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उस दिन मौजूद रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि पंचकुला में सैनी सरकार का शपथ ग्रहण रखा गया है। पहले ऐसे आयोजन चंडीगढ़ से होते थे, लेकिन इस बार यह बदलाव देखने को मिल रहा है।

हरियाणा चुनाव के नतीजे
इस बार के हरियाणा नतीजों की बात करें तो बीजेपी को 48 सीटें मिली हैं, वहीं कांग्रेस 37 सीटों पर सिमट गई। तमाम एग्जिट पोल कह रहे थे कि कांग्रेस की सरकार बनने वाली है, लेकिन यहां बड़ा खेल हुआ और नतीजे पूरी तरह अलग आए। अब बीजेपी की सरकार बनी है और नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। कांग्रेस ने तो कई सीटों को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज करवा दी है, चुनाव आयोग को शिकायत की गई है। ईवीएम को लेकर भी कई गंभीर आरोप लगा दिए गए हैं।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...