6.9 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्ययूपी के महोबा में घर के बाहर खेल रही नाबालिग लड़की से...

यूपी के महोबा में घर के बाहर खेल रही नाबालिग लड़की से पड़ोसी ने किया बलात्कार

Published on

महोबा,

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार की वारदात सामने आई है. इस घटना के वक्त 10 वर्षीय पीड़ित लड़की अपने घर के बाहर खेल रही थी. पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है.

थाना प्रभारी मनीष कुमार पांडे ने बताया कि ये घटना सोमवार को उस समय हुई जब लड़की अपने घर के बाहर खेल रही थी. उस समय देवीदीन अनुरागी (21) नामक आरोपी उसके पास और उसे बहला-फुसलाकर एकांत जगह पर ले गया. वहां उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला. रोती-चीखती पीड़िता अपने घर पहुंची.

पीड़ित लड़की के परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सोमवार की शाम को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है. बुधवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा. पीड़िता का मेडिकल टेस्ट भी कराया गया है.

बताते चलें कि सितंबर में महोबा जिले में कॉलेज की एक छात्रा के साथ रेप की घटना सामने आई थी. पुलिस ने बताया कि एक दलित लड़की के साथ उसके पड़ोसी ने बलात्कार किया. वो उसे जन्मदिन मनाने के बहाने होटल में ले गया. वहां अपनी हवस का शिकार बना डाला. इस दौरान अपने कृत्य को रिकॉर्ड भी कर लिया.

18 वर्षीय छात्रा ने शिकायत में कहा कि आरोपी और उसके साथी अश्लील वीडियो का इस्तेमाल कर उसे ब्लैकमेल कर रहे थे. एसएचओ नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक, लड़की ने बताया कि वो 4 सितंबर को कॉलेज गई थी. उसके पड़ोसी आदित्य सिंह और समीर जन्मदिन मनाने के बहाने चरखारी बाईपास स्थित एक होटल में ले गए.

वहां आदित्य ने उसके साथ बलात्कार किया, जबकि समीर ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. दोनों क्लिप का इस्तेमाल कर उसे ब्लैकमेल कर रहे थे. इससे तंग आकर पीड़िता ने अपने परिवार को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई. पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी.

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...