11.5 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्यविधायक जी! आपको वोट दिया है, अब मेरी शादी करवाओ... जब पेट्रोल...

विधायक जी! आपको वोट दिया है, अब मेरी शादी करवाओ… जब पेट्रोल पंप पर कर्मचारी ने लगाई गुहार

Published on

महोबा

उत्‍तर प्रदेश के महोबा में बीजेपी विधायक ब्रजभूषण राजपूत एक पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने पहुंचे। जैसे ही एक कर्मचारी ने विधायक जी को देखा तो तुरंत दौड़कर उनके पास पहुंचा। उसने कहा कि मैंने आपको वोट दिया है। अब आप मेरी शादी करवाओ। इस पर विधायक ने हंसते हुए कर्मचारी को जल्‍द उसकी शादी करवाने का आश्‍वासन दिया। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में गाड़ी में बैठे चरखारी के विधायक ब्रजभूषण राजपूत काफी देर तक कर्मचारी से बात करते नजर आते हैं। पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने बताया कि उसने विधायक के खिलाफ लड़े गोस्‍वामी जी से भी शादी कराने की गुहार लगाई थी। विधायक के पूछने पर व्‍यक्ति ने अपनी सैलरी भी बताई। उसने बताया कि छह हजार रुपये वेतन है और 13 बीघा जमीन भी है। इस पर विधायक ने कहा कि आप तो बहुत अमीर हो। जल्‍द ही आपकी शादी करवा दूंगा।

अपनी जाति की लड़की से ही शादी पर दिया जोर
इस दौरान विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने कर्मचारी से पूछा कि आप जिस जाति के हो, उसी जाति में लड़की चाहिए या किसी भी कास्‍ट की चल जाएगी। इस पर कर्मचारी ने कहा कि लड़की उसी की जाति की रहे तो अच्‍छा रहेगा। इस पर विधायक ने कर्मचारी को मानवता में भेदभाव ना करने के लिए कहा। साथ में यह भी कहा कि मैं देखता हूं। आपके भाग्‍य में जो लड़की होगी, वह आपको मिल जाएगी।

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...