18.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकनाडा में खालिस्‍तानियों को सपोर्ट कर रहा है पाकिस्‍तान, ट्रूडो की सुरक्षा...

कनाडा में खालिस्‍तानियों को सपोर्ट कर रहा है पाकिस्‍तान, ट्रूडो की सुरक्षा एजेंसी की चीफ ने किया था सनसनीखेज खुलासा

Published on

ओटावा

खालिस्‍तानी आतंकियों को लेकर भारत और कनाडा के बीच कूटनीतिक युद्ध चल रहा है। कनाडा को अमेरिका, ब्रिटेन जैसे फाइव आइज संगठन के सदस्‍य देशों का पूरा समर्थन मिला है। इस ताजा तनाव से कुछ सप्‍ताह पहले ही कनाडा की सिक्‍यारिटी इंटेलिजेंस सर्विस की डायरेक्‍टर वानेस्‍सा लॉयड ने माना था कि पाकिस्‍तान हमारे देश की राजनीति को प्रभावित करने में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तान खालिस्‍तानियों को सपोर्ट करने के लिए यह कदम उठा रहा है। वानेस्‍सा ने पिछले महीने देश के विदेशी हस्‍तक्षेप आयोग के सामने दिए अपने भाषण में पाकिस्‍तानी भूमिका पर यह खुलासा किया था।

वानेस्‍सा का यह भाषण अब सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। उन्‍होंने 27 सितंबर को कहा, ‘पाकिस्‍तान के साथ संवाद लगातार भारत के प्रभाव को कम करने की कोशिश के साथ संतुलन में है। पाकिस्‍तान का प्रभाव सीधे तौर पर खालिस्‍तानी चरमपंथ के समर्थन से जुड़ा हुआ है।’ वान्‍नेसा ने यह बयान कनाडा की चुनावी प्रक्रिया में विदेश हस्‍तक्षेप की व्‍यापक जांच के लिए चल रही सुनवाई प्रकिया का हिस्‍सा था। कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो के भारत के खिलाफ बिना किसी सबूत के आरोप लगाने के बाद पाकिस्‍तान को लेकर दिया गया बयान वायरल हो गया है।

कनाडा की पुलिस ने मांगा सहयोग
इस बीच कनाडा की धरती पर हुए हिंसा के मामले में भारत सरकार का संबंध होने के आरोपों की जांच कर रहे देश के राष्ट्रीय पुलिस बल रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस के प्रमुख ने यहां के सिख समुदाय से आगे आने और जांच में सहयोग का अनुरोध किया है। कनाडा की सार्वजनिक प्रसारक कनाडियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (सीबीसी) की खबर के अनुसार, रेडियो-कनाडा के साथ एक साक्षात्कार में मंगलवार को आरसीएमपी आयुक्त माइक डुहेम ने सिख समुदाय के लोगों से आग्रह किया है अगर उनके पास कोई जानकारी है तो वे आगे आएं और आरसीएमपी की जांच में सहयोग करें

डुहेम ने सोमवार को सार्वजनिक रूप से आरोप लगाया कि भारत सरकार के ‘एजेंट’’ ने कनाडा में हत्याओं सहित ‘‘व्यापक’’ हिंसा की घटनाओं में भूमिका निभाई थी। डुहेम ने आरोप लगाया कि कनाडा में भारतीय राजनयिकों और वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों का संबंध कनाडा के स्थानीय निवासियों और वहां रहने वाले लोगों के खिलाफ हत्याओं तथा ‘‘जबरन वसूली, धमकी एवं बल पूर्वक अपराध’’ जैसे कृत्यों से रहा है।

‘कनाडा की सुरक्षा के लिए खतरा’
उन्होंने पत्रकारों से कहा कि राष्ट्रीय पुलिस बल को महसूस हुआ कि कनाडा में काम कर रहे इस नेटवर्क को खत्म करने के लिए लोगों का खुलकर आगे आना जरूरी है। उन्होंने इसे ‘देश की सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा’ बताया। उन्होंने रेडियो-कनाडा के साथ साक्षात्कार में कहा, ‘अगर लोग आएंगे तो हम उनकी मदद कर सकते हैं और अगर वे ऐसा कर सकें तो मैं उनसे आगे आने की अपील करता हूं।’ उन्होंने कहा, ‘लोग कनाडा सुरक्षित महसूस करने के लिए आते हैं और कानून प्रवर्तन एजेंसी के तौर पर हमारा काम लोगों को यह एहसास कराना है कि वे एक ऐसे माहौल में हैं जो उनके रहने के लिए सुरक्षित है।’

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...