9.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्ययूपी ही नहीं महाराष्ट्र में भी दम दिखाएंगे अखिलेश यादव, ओवैसी के...

यूपी ही नहीं महाराष्ट्र में भी दम दिखाएंगे अखिलेश यादव, ओवैसी के गढ़ में रखी सभा, जानें क्या है सपा की रणनीति

Published on

मुंबई:

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 18 अक्तूबर से महाराष्ट्र के मोर्चे पर सक्रिय होंगे। वह महाराष्ट्र में मालेगांव में एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसके बाद अगले दिन 19 अक्तूबर को वह धुले में एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) के घटक दल के तौर पर समाजवादी पार्टी (सपा) ने महाराष्ट्र में अपने विस्तार और सम्मानजनक सीटें हासिल करने को लेकर रणनीति बनाई है। अखिलेश यादव के पहले दौरे को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है। लोकसभा चुनावों में अखिलेश यादव की अगुवाई वाली सपा ने उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक सीटें जीती थीं।

अभी महाराष्ट्र में हैं दो विधायक
महाराष्ट्र की बात करें तो अभी मौजूदा विधानसभा में पार्टी के दो विधायक हैं। इनमें शिवाजी नगर से अबू आजमी और भिवंडी पूर्व से रईस शेख विधायक हैं। हरियाणा चुनावों से पार्टी दूर रही थी, लेकिन महाराष्ट्र में अखिलेश यादव मुस्लिम और उत्तर भारतीय वोटरों को इंडिया गठबंधन यानी महाविकास आघाडी के पक्ष में लाने के लिए सभाएं भी कर सकते हैं या फिर इंडिया अलायंस की बड़ी रैलियों में मौजूद रहे सकते हैं। फिलहाल पार्टी की कोशिश है कि एमवीए की सीट शेयरिंग में ज्यादा सीटें हासिल करने पर है। समाजवादी पार्टी ने 30 सीटों पर खुद को वोट बैंक होने का दावा किया है। पार्टी चाहती है कि उसे एमवीए में अधिक सीटें मिलें। पार्टी की नजर 10-12 सीटों पर हैं लेकिन चर्चा है कि एमवीए की सीट शेयरिंग में उसे 3 से चार सीटें मिल सकती हैं।

कैसा रहा है अभी तक प्रदर्शन?
महाराष्ट्र में बीजेपी को हराने के लिए मुस्लिम मतों के एमवीए के साथ रहने की उम्मीद है लेकिन फिर भी फूट हो रोकने और हरियाणा जैसा जोखिम नहीं उठाने को लेकर एमवीए में सपा को तवज्जो मिलने के संकेत मिल रहे हैं। महाराष्ट्र में सबसे अच्छा प्रदर्शन 2009 में था। तब पार्टी ने 4 सीटें जीती थीं, लेकिन 2014 में उसकी संख्या घटकर एक रह गई। 2019 में दो विधायक जीते थे। यूपी में मिली जीत से पार्टी जोश में है। पार्टी को लगता है कि यूपी में मुस्लिम, दलित और पूर्वांचल के वोटों पर फोकस कर आधार बढ़ाया जा सकता है। पिछले दिनों पार्टी के सांसदों ने मुंबई का दौरा भी किया था।

AIMIM के गढ़ में अखिलेश
अखिलेश यादव के कार्यक्रम जिस मालेगांव और धुलिया क्षेत्र में लगे हैं। दोनों ही जगह असदुद्दीन ओवैसी की अगुआई वाली एआईएमआईएम की गहरी पैठ है. 2019 के विधानसभा चुनाव में मालेगांव सेंट्रल और धुलिया सिटी विधानसभा सीट जीतकर एआईएमआईएम ने सबको चौंका दिया था। तब यह माना गया था कि महाराष्ट्र के मुस्लिम बहुल क्षेत्र में वोटर वैकल्पिक नेतृत्व की संभावनाएं तलाश रहे हैं। महाराष्ट्र में पार्टी गठबंधन में ठीक-ठाक भागीदारी चाहती है। इसीलिए सपा की महाराष्ट्र इकाई ने तय रणनीति के हिसाब से इन इलाकों में कार्यक्रम रखे हैं। सपा ओवैसी की सियासी जमीन को भी चुनौती देकर ज्यादा मजबूत दिखना चाहती है।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...