11.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयनाइजीरिया में पेट्रोल टैंकर में विस्फोट से मची तबाही, 100 से ज्यादा...

नाइजीरिया में पेट्रोल टैंकर में विस्फोट से मची तबाही, 100 से ज्यादा लोगों की दर्दनाक मौत, 50 घायल

Published on

अबुजा

पश्चिमोत्तर नाइजीरिया में एक पेट्रोल टैंकर के पलट जाने और उसमें विस्फोट होने से 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई। हादसे में 50 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। यह घटना उस समय हुई जब वाहन के पलटने के बाद दर्जनों लोग ईंधन लेने के लिए उसकी ओर दौड़े थे। आपातकालीन सेवाओं की तरफ से बुधवार को यह जानकारी दी गई है।

स्थानीय पुलिस प्रवक्ता लॉन एडम ने बताया कि यह विस्फोट मध्य रात्रि के बाद जिगावा राज्य के माजिया नगर में हुआ, जब राजमार्ग पर टैंकर चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया। जिगावा राज्य आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख डॉ. हारुना मैरिगा ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि 97 लोग घटनास्थल पर ही जलकर राख हो गए, जबकि आठ अन्य की अस्पताल में मौत हो गई।

नाइजीरिया में पहले भी हुए हैं इस तरह के हादसे
अफ्रीका के सबसे अधिक आबादी वाले देश नाइजीरिया में घातक टैंकर दुर्घटनाएं आम बात हैं, जहां कई स्थानों पर यातायात नियमों का कड़ाई से पालन नहीं किया जाता और माल परिवहन के लिए कुशल रेलवे प्रणाली जैसे विकल्पों का अभाव है। ऐसी दुर्घटनाओं के बाद लोगों द्वारा ईंधन इकट्ठा करना भी आम बात है, विशेषकर नाइजीरिया में ईंधन की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर। नाइजीरिया ने ईंधन पर सब्सिडी खत्म कर दी है जिसके बाद पिछले साल की शुरुआत से ईंधन के दाम तीन गुना हो चुके हैं।

पुलिस ने बताया कि नवीनतम दुर्घटना में शामिल चालक पड़ोसी राज्य कानो से लगभग 110 किलोमीटर की यात्रा करके आया था। एडम ने बताया कि जब निवासियों को माजिया नगर में इस दुर्घटना के बारे में पता चला तो वे घटनास्थल पर पहुंचे और ईंधन भरने लगे। इसी समय एक भयंकर आग भड़क उठी। घटनास्थल से प्राप्त वीडियो में पूरे क्षेत्र में भीषण आग दिखाई दे रही थी तथा घटनास्थल पर शव बिखरे हुए नजर आ रहे थे।

बुधवार की सुबह माजिया कस्बे के निवासी शोक में थे और स्थानीय लोगों ने पीड़ितों के लिए सामूहिक अंतिम संस्कार किया था। आपातकालीन सेवाओं ने बताया कि ज्यादातर शव पहचानने लायक नहीं थे। आपातकालीन सेवाओं के प्रमुख मैरिगा ने कहा कि आपातकालीन सेवाएं दुर्घटना के कई घंटे बाद ही घटनास्थल पर पहुंचीं लेकिन घटना पहले ही हो चुकी थी। हादसे में लोग जलकर राख हो गए थे।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...