11.5 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeभोपालग्वालियर : ट्रैफिक पुलिसकर्मी को मारी टक्कर, फिर 100 मीटर तक घसीटता...

ग्वालियर : ट्रैफिक पुलिसकर्मी को मारी टक्कर, फिर 100 मीटर तक घसीटता ले गया कार चालक, Video

Published on

ग्वालियर ,

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक अज्ञात कार चालक ने ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी को पहले टक्कर मारी फिर बोनट पर बैठाकर उसे करीब 200 मीटर तक घसीटता ले गया. यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ट्रैफिक पुलिसकर्मी की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है.

झांसी रोड ट्रैफिक थाने में तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी विजेंद्र सिंह अपनी ड्यूटी कर रहे थे. उन्हें सूचना मिली कि एक कार चालक किसी को टक्कर मारकर तेजी से भाग रहा है. विजेंद्र सिंह ने कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने अपनी लाल रंग की कार से उन्हें टक्कर मार दी और फिर तेज रफ्तार में उन्हें बोनट पर घसीटते हुए 200 मीटर तक ले गया. यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया.

ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कार चालक ने घसीटा
घटना के बाद विजेंद्र सिंह ने झांसी रोड थाने में अज्ञात कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा. इस घटना में कांस्टेबल को ज्यादा चोटें नहीं आई है. पुलिस ने साफ कर दिया है कि जल्द ही कार चाल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कार्रवााई की जाएगी.

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this