7.3 C
London
Tuesday, March 3, 2026
Homeराज्यदोस्त से लड़ाई के बाद उड़ाई विमानों में बम की अफवाह, छत्तीसगढ़...

दोस्त से लड़ाई के बाद उड़ाई विमानों में बम की अफवाह, छत्तीसगढ़ से पकड़ा गया नाबालिग

Published on

रायपुर,

मुंबई पुलिस ने बुधवार को छत्तीसगढ़ से एक नाबालिग को हिरासत में लिया है, जिस पर विभिन्न एयरलाइनों को बम की झूठी धमकी देने का आरोप है. पुलिस का कहना है कि उन्हें मुंबई आने वाली कुछ उड़ानों में बम की धमकियों की शिकायतें मिली थीं. ये धमकियां कुछ सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से की गई थीं.

जांच के दौरान यह पाया गया कि ये पोस्ट छत्तीसगढ़ के एक नाबालिग ने की थी. इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लिया और उसके माता-पिता को जानकारी देने के बाद उसे जुविनाइल जस्टिस बोर्ड के सुपुर्द कर दिया.

मित्र से पैसे को लेकर था विवाद
शुरुआती जांच में यह सामने आया कि नाबालिग और उसके मित्र के बीच पैसे को लेकर विवाद था. इस विवाद के चलते, नाबालिग ने अपने मित्र की फोटो का इस्तेमाल करते हुए सोशल मीडिया पर धमकी भरे पोस्ट किए. विभिन्न मामलों को लेकर तीन FIR दर्ज की गई हैं.

फिलहाल, पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या इस मामले का संबंध हाल ही में प्राप्त अन्य झूठे बम धमकी के मामलों से है. पिछले तीन दिनों में, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर चल रही लगभग दर्जन भर भारतीय उड़ानों को झूठे बम धमकी मिली हैं.

एयरपोर्ट्स पर बढ़ाई गई सुरक्षा
इस मामले ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है और एयरपोर्ट्स पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इस घटना ने सुरक्षा और यात्री सुरक्षा के संदर्भ में चिंता बढ़ा दी. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या नाबालिग द्वारा की गई धमकी का उद्देश्य उसके मित्र को बदनाम करना था या इसके पीछे कोई अन्य कारण था.

कनाडा से विवाद के बाद विमानों को मिली धमकियां
हाल ही में कनाडा के साथ संबंध बिगड़ने के बाद एयर इंडिया की एक दर्जन विमानों को बम की धमकी मिली थी. इसके बाद हवा में उड़ान भर रहे विमानों को आनन-फानन में आसपास के एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया था. इसके पीछे किसका हाथ थी, यह तो अभी साफ नहीं है, लेकिन पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 12वीं के टॉपर्स को 1.20 लाख तक का लाभ

भोपाल  मप्र सरकार ने 12वीं कक्षा में अपने स्कूल के टॉपर रहे छात्र-छात्राओं के लिए...

होली पर ट्रेनों में भारी भीड़: भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर पैर रखने की जगह नहीं, वापसी टिकट के लिए मारामारी

भोपाल होली के त्यौहार पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...