18.7 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयधरती पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, मानव इतिहास में पहली बार बिगड़ा...

धरती पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, मानव इतिहास में पहली बार बिगड़ा जल चक्र संतुलन, फूड प्रोडक्शन घटकर हो जाएगा आधा

Published on

वॉशिंगटन

धरती पर मानव इतिहास में पहली बार वैश्विक जल चक्र का संतुलन बिगड़ गया है। एक नई रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि इस असंतुलन के चलते जल आपदा बढ़ रही है जो आगे चलकर खाद्य उत्पादन और जीवन पर कहर बरपाएगी। जल अर्थशास्त्र पर वैश्विक आयोग की बुधवार को प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है कि दशकों से विनाशकारी भूमिक उपयोग और जल कुप्रबंधन ने वैश्विक जल चक्र पर अभूतपूर्व तनाव डालने के लिए मानव-कारण जलवायु संकट को टक्कर दी है।

क्या है जल चक्र?
जल चक्र उस प्रणाली को कहा जाता है जिसके जरिए पानी पृथ्वी के चारों ओर घूमता है। पानी जमीन पर नदियों, झीलों और पौधों के जरिए भाप बनकर ऊपर उठता है। यह जल वाष्प बादलों के रूप में ठंडा होने और बारिश के रूप में जमीन पर गिरने से पहले लंबी दूरी तय करता है। जल चक्र में असंतुलन के चलते लगभग 3 अरब लोग पानी की कमी का सामना कर रहे हैं। फसलें मुरझा रही हैं और शहर डूब रहे हैं।

निपटा न गया तो होंगे भयावह नतीजे
अंतरराष्ट्रीय नेताओं और विशेषज्ञों के समूह वाले जल आयोग ने रिपोर्ट में कहा है कि अगर तत्काल कार्रवाई नहीं की गई तो इसके परिणाम और भी भयावह होंगे। रिपोर्ट में पाया गया कि जल संकट वैश्विक खाद्य उत्पादन के 50 प्रतिशत से अधिक को खतरे में डालता है। 2050 तक देशों के सकल घरेलू उत्पाद में औसतन 8% की कमी आने का खतरा है। वहीं, कम आय वाले देशों में 15 प्रतिशत तक का नुकसान होने का अनुमान है।

आयोग के सह अध्यक्ष और रिपोर्ट के लेखक जोहान रॉकस्ट्रॉम ने कहा, ‘मानव इतिहास में पहली बार हम वैश्विक जल चक्र को असंतुलित कर रहे हैं। सभी मीठे पानी का स्रोत बारिश है, जिस पर अब भरोसा नहीं किया जा सकता है।’ रिपोर्ट में कहा गया है कि जल चक्र में हो रही बाधा जलवायु परिवर्तन के साथ गहराई से जुड़ी हुई है।

क्या है बचाने का उपाय?
सीएनएन ने इंग्लैंड के रीडिंग विश्वविद्यालय में जलवायु विज्ञान के प्रोफेसर रिचर्ड एलन के हवाले से बताया है कि मानवीय गतिविधियां जमीन और ऊपर की हवा के ताने-बाने को बदल रही है, जिससे जलवायु गर्म हो रही है। नमी और सूखा दोनों चरम की ओर बढ़ रहे हैं। हवा और बारिश का पैटर्न असंतुलित हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस संकट का समाधान केवल प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर प्रबंधन और ताप प्रदूषण में कमी के माध्यम से ही किया जा सकता है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...