6.3 C
London
Tuesday, March 3, 2026
Homeभोपालपिता-भाई ने छीनी खुशियां तो युवती ने लगाई फांसी, हैरान कर देने...

पिता-भाई ने छीनी खुशियां तो युवती ने लगाई फांसी, हैरान कर देने वाला मामला

Published on

छिंदवाड़ा

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से एक दिलदहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां पति की हत्या के करीब एक महीने बाद पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। हैरानी की बात य है कि बेटी की खुशियों को उसके ही पिता और भाई ने मिलकर एक महीने पहले उजाड़ दिया था। जिसके बाद से युवती सदमे में थी और अब उसने अपनी जिंदगी खत्म कर ली। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

पति के मर्डर के एक महीने बाद सुसाइड
छिंदवाड़ा जिले के चांदमेटा के वार्ड 7 में रहने वाली 19 साल की नवविवाहिता राधिका मालवी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। राधिका की लाश उसकी ससुराल में बाथरूम में फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। परिवारवालों ने जब राधिका की लाश को फांसी के फंदे पर झूलता देखा तो हैरान रह गए और पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की । राधिका के पति योगेश मालवी की करीब एक महीने पहले हत्या हुई थी और तब से ही राधिका सदमे में थी।

पिता-भाई ने उजाड़ा था संसार
राधिका और योगेश ने लव मैरिज की थी और इसी बात को लेकर राधिका का पिता और भाई नाराज था। पिता-भाई ने करीब एक महीने पहले 15 सितंबर की रात अपने हाथों से राधिका का संसार उजाड़ दिया था। दोनों गणेशोत्व के दौरान राधिका की ससुराल पहुंचे थे और राधिका को वापस घर ले जाने की बात कहकर उसके पति योगेश से विवाद किया था और चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी थी। योगेश की हत्या के आरोप में पुलिस ने राधिका के पिता और भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 12वीं के टॉपर्स को 1.20 लाख तक का लाभ

भोपाल  मप्र सरकार ने 12वीं कक्षा में अपने स्कूल के टॉपर रहे छात्र-छात्राओं के लिए...

होली पर ट्रेनों में भारी भीड़: भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर पैर रखने की जगह नहीं, वापसी टिकट के लिए मारामारी

भोपाल होली के त्यौहार पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के...

More like this

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 12वीं के टॉपर्स को 1.20 लाख तक का लाभ

भोपाल  मप्र सरकार ने 12वीं कक्षा में अपने स्कूल के टॉपर रहे छात्र-छात्राओं के लिए...

होली पर ट्रेनों में भारी भीड़: भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर पैर रखने की जगह नहीं, वापसी टिकट के लिए मारामारी

भोपाल होली के त्यौहार पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कैंसर अस्पताल का किया निरीक्षण

भोपाल मोहन यादव ने भोपाल स्थित कैंसर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की...