क्या पाकिस्तान के मंत्री ने किया महिला का यौन उत्पीड़न? विरोध प्रदर्शन के बीच वायरल हुआ वीडियो

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के लाहौर में कथित रेप के आरोपों को लेकर विरोध प्रदर्शनों के बीच सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला का यौन उत्पीड़न होते दिखाई दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में महिला के साथ यौन उत्पीड़न करने वाला शख्स पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री राणा सिकंदर हयात हैं। वीडियो में शख्स साफ तौर पर महिला के साथ गलत हरकत करते दिखाई दे रहा है। इस वीडियो की सच्चाई को लेकर किया गया दावा कितना सही है, ये हम बताते हैं लेकिन उसके पहले जान लेते हैं कि वीडियो में क्या है?

कमरे में महिला के साथ अश्लील हरकत
वायरल हो रहे वीडियो एक कमरे के अंदर का मालूम पड़ता है, जिसमें एक महिला बिस्तर पर बैठी हई है। उसके साथ एक आदमी भी है। उन्हें घेरे में हुए में 5-6 लोग मौजूद हैं। पुरुष और महिला दोनों डरे हुए दिख रहे हैं। महिला रो भी रही है। वीडियो में काले कपड़े पहने एक लगभग गंजा आदमी जोड़े के पास आता है और दोनों को मारने लगता है। बिस्तर पर बैठा आदमी गंजे आदमी के हमले से महिला को बचाने की नाकाम कोशिश करता है।

महिला से कपड़े उतारने को कह रहा शख्स
सबसे परेशान करने वाली बात यह कि वह शख्स महिला को गलत तरीके से छूता है और उसे कपड़े उतारने के लिए कहता है। महिला विरोध करती है लेकिन पिटाई के आगे असहाय हो जाती है। इस बीच पीछे से आवाजें आती हैं- कमीज उतारो। वीडियो के अंत में एक शख्स कहते हुए सुनाई देता है कि अगर रिकॉर्डिंग बंद कर दी जाए तो महिला कपड़े उतार देगी। जोड़े की पिटाई करने वाले शख्स का हुलिया पाकिस्तानी पंजाब प्रांत के शिक्षा मंत्री राणा सिकंदर हयात से मिलता जुलता है।

क्या सच में पाकिस्तानी मंत्री ने की ये हरकत?
फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट में बताया गया है कि वायरल हो रही वीडियो में दिख रहा शख्स पाकिस्तानी मंत्री राणा सिकंदर हयात नहीं हैं। मंत्री के नाम से वायरल किया जा रहा ये वीडियो दरअसल 2021 का है और इसको इस्लामाबाद में बनाया गया था। यह उस समय वायरल हो गया था और लोगों ने इस घटना को लेकर गुस्सा जताया था। आक्रोश के बाद इस्लामाबाद पुलिस ने आरोपी और उसके साथियों को पकड़ लिया था। महिला पर हमला करने वाले शख्स की पहचान उस्मान मिर्जा के रूप में हुई थी।

 

About bheldn

Check Also

उत्तर कोरिया के सैनिक पहुंचे रूस, यूक्रेन के खिलाफ बड़े जंग की तैयारी, क्या किम जोंग उन कराएंगे तीसरा विश्वयुद्ध?

मॉस्को रूस और यूक्रेन का युद्ध चल रहा है। इस बीच एक बड़ी खबर आई …