6.3 C
London
Tuesday, March 3, 2026
Homeराष्ट्रीयइंडिगो और अकासा के 10 विमानों में बम होने की धमकी, सुरक्षा...

इंडिगो और अकासा के 10 विमानों में बम होने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया हुईं सतर्क

Published on

नई दिल्ली,

विमान कंपनियों को बम की धमकी मिलने का सिलसिला जारी है. शनिवार को एक बार फिर से 10 अलग-अलग फ्लाइट्स में बम रखने की धमकी मिली है जिसके बाद एविएशन सेक्टर में हडकंप मच गया. इनमें पांच फ्लाइट इंडिगो और पांच फ्लाइट अकासा एयरलाइंस की हैं.

इंडिगो ने अपनी दो फ्लाइट्स को लेकर बयान जारी किया है. एक बयान में इंडिगो ने कहा, ‘मुंबई से इस्तांबुल के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट 6E 17 से जुड़ी स्थिति से अवगत हैं. हमारे यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और हम संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी आवश्यक सावधानी बरत रहे हैं.’

वहीं दूसरे बयान में इंडिगो ने कहा, ‘हम दिल्ली से इस्तांबुल के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट 6E 11 से जुड़ी स्थिति से वाकिफ हैं. हमारे यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. हम सभी आवश्यक सावधानी बरत रहे हैं.’

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों में भारतीय विमानन कंपनियों द्वारा संचालित लगभग 70 उड़ानों में बम होने की धमकियां मिली थीं, हालांकि बाद में ये सभी झूठी साबित हुईं. इस वजह से उड़ानों का मार्ग परिवर्तित करना पड़ा व उनके समय बदलना पड़ा.

नागर विमानन मंत्रालय, विमानन कंपनियों को मिल रहीं बम की झूठी धमकियों की घटनाओं को रोकने के लिए अपराधियों को ‘नो-फ्लाई’ सूची में डालने समेत सख्त नियम लागू करने की योजना बना रहा है. इस सूची का मकसद उपद्रवी यात्रियों की पहचान करना और उन्हें विमान में चढ़ने से प्रतिबंधित करना है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 12वीं के टॉपर्स को 1.20 लाख तक का लाभ

भोपाल  मप्र सरकार ने 12वीं कक्षा में अपने स्कूल के टॉपर रहे छात्र-छात्राओं के लिए...

होली पर ट्रेनों में भारी भीड़: भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर पैर रखने की जगह नहीं, वापसी टिकट के लिए मारामारी

भोपाल होली के त्यौहार पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के...

More like this

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

नरेन्द्र मोदी ने अजमेर से राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया

अजमेर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर से सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी...

ईरान पर अमेरिका-इजराइल का हमला, कई शहरों में दहशत

Iran की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर Israel की वायुसेना ने जोरदार हवाई...