19.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'ईरान ने की PM नेतन्याहू की हत्या की कोशिश', इजरायल का बड़ा...

‘ईरान ने की PM नेतन्याहू की हत्या की कोशिश’, इजरायल का बड़ा आरोप- लेबनान ने दागे 3 ड्रोन

Published on

नई दिल्ली,

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के घर पर हुए हमले के लिए इजरायल ने ईरान को दोषी ठहराया है. इजरायल के एक सीनियर अधिकारी ने आरोप लगाया है कि ईरान ने उनकी हत्या की कोशिश की है. आज सुबह हुए इस हमले में हिज्बुल्लाह ने तीन ड्रोन लॉन्च किए थे. इजरायल की सेना (आईडीएफ) के मुताबिक, इन ड्रोन में से दो को मार गिराया गया, जबकि एक ने प्रधानमंत्री आवास के पास की इमारत को निशाना बनाया.

प्रधानमंत्री ऑफिस से आए एक बयान के मुताबिक, ईरान ने नेतन्याहू को निशाना बनाने की कोशिश की थी. यह घटना कासेरिया में हुई, जो अपने शानदार विला और रोमन सभ्यता के अवशेषों के लिए मशहूर है. IDF ने बताया कि ड्रोन लेबनान से लॉन्च किए गए थे और इस हमले के कारणों की जांच की जा रही है. ईरान की तरफ से फिलहाल इजरायल के आरोपों पर कुछ प्रतिक्रिया समने नहीं आई है.

ड्रोन अटैक पर नहीं मिली कोई वार्निंग
कहा जा रहा है कि ड्रोन हमले के बीच लोगों को कोई वार्निंग नहीं मिली. मसलन, इजरायल का सुरक्षा कवच (वार्निंग सिस्टम) आमतौर पर किसी भी हमले को भांप लेता है और साइरन के जरिए लोगों की चेतावनी मिलती है. हालांकि, नेतन्याहू के आवास को निशाना बनाने वाले ड्रोन्स का पता नहीं चला

सैन्य हेलिकॉप्टर ने ड्रोन को मार गिराया
बताया जा रहा है कि, ड्रोन के हमले से पहले इजरायल के किसी भी इलाके में चेतावनी के सायरन नहीं बजे. सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी शेयर किया जा रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि ड्रोन को सैन्य हेलिकॉप्टर चेज कर रहा है और उसे हवा में मार गिराता है.

दूसरे इलाके में बजे सायरन
हालांकि, तेल अवीव के उत्तर में स्थित ग्लीलोट में सायरन जरूर बजे, जहां एक प्रमुख आईडीएफ इंटेलिजेंस बेस और मोसाद मुख्यालय स्थित है. हालांकि, ये चेतावनी सायरन घरेलू मोर्चे के कमांड ऐप या अन्य प्लेटफॉर्म पर नहीं दी गई. इस घटना से इजरायली पीएम नेतन्याहू को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन सायरन सिस्टम में बड़ी खामियों का पता चला है, जिसे दुरुस्त करने का काम चल रहा है.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...