18.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलन्यूजीलैंड से हार के बाद WTC फाइनल में टीम इंडिया को कैसे...

न्यूजीलैंड से हार के बाद WTC फाइनल में टीम इंडिया को कैसे मिलेगी जगह, समझिए पूरा समीकरण

Published on

बेंगलुरु

भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में हार मिली है। इस मैच के बाद आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के टेबल में भी बदलाव देखने को मिला है। डब्ल्यूटीसी स्टैंडिंग के नए अपडेट के अनुसार भारत अभी भी शीर्ष पर बना हुआ है, लेकिन बेंगलुरु में हार के कारण दूसरे स्थान पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया पर उसकी बढ़त कम हो गई है। न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु में मिली आठ विकेट से हार के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की दौड़ रोचक हो गई है।

भारत को चाहिए चार और जीत
अब तक भारत के पास 68.06 प्रतिशत अंक हैं। टीम को अभी न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे और मुंबई में दो और टेस्ट खेलने हैं। इसके बाद साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में पांच मैचों की सीरीज खेलनी है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की रैंकिंग में भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया (62.50 प्रतिशत) और श्रीलंका (55.56 प्रतिशत) का स्थान है। भारत के पास इस समय 68.06 प्रतिशत अंक हैं और मौजूदा डब्ल्यूटीसी में उसके सात मैच बचे हुए हैं। जिसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैच बचे हुए हैं।

भारत को अपने दम पर फाइनल में पहुंचने के लिए अगले सात मैचों में चार मैच जीतने होंगे। दक्षिण अफ्रीका अगर अपने सभी बचे हुए छह टेस्ट मैच जीतने में कामयाब रहता है तो वह 69.44 प्रतिशत अंक तक पहुंच सकता है। वह भी फाइनल में पहुंचने का दावेदार है।

न्यूजीलैंड के 5 मैच बाकी
दूसरी ओर 2021 के विश्व टेस्ट चैंपियन न्यूजीलैंड की टीम छठे स्थान से चौथे स्थान पर पहुंच गई। उन्होंने इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोड़ते हुए 44.44 प्रतिशत अंकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया। न्यूजीलैंड की टीम भी रैंकिंग में शीर्ष दो में पहुंचने का लक्ष्य रख सकती है। उनके पास भारत के खिलाफ दो मैच हैं और फिर वे इंग्लैंड की टीम की मेजबानी करेंगे। न्यूजीलैंड इन सभी मैचों में जीत हासिल करती है तो ही काम बन सकता है।

Latest articles

भेल के आगा क्लब में इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज़, 20 टीमें दिखा रहीं दम

भोपाल। भेल के आगा क्लब में बुधवार से तीन दिवसीय 'इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...