19.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययाह्या सिनवार की बच सकती थी जान... हमास चीफ के पास था...

याह्या सिनवार की बच सकती थी जान… हमास चीफ के पास था गाजा से जिंदा निकलने का मौका, खुद किया था इनकार

Published on

गाजा पट्टी

हमास प्रमुख याह्या सिनवार की बीते हफ्ते गाजा में इजरायल के हमले में मौत हो गई थी। याह्या सिनवार हमास का सबसे खास नेता था, ऐसे में उसकी मौत को फिलिस्तीनी गुट के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। याह्या सिनवार की मौत कैसे हुई, इस पर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। वहीं वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट कहती है कि याह्या सिनवार के पास जिंदा गाजा छोड़कर जाने का मौका था लेकिन उसने ही इससे इनकार दिया। उसने अगर गाजा छोड़ दिया होता तो उसकी जान बच सकती थी।

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने रविवार को अमेरिका, अरब और हमास के अधिकारियों का हवाला देते हुए की गई अपनी रिपोर्ट में कहा है कि याह्या सिनवार ने मिस्र को हमास के स्थान पर गाजा में युद्धविराम समझौते पर बातचीत की इजाजत देने के बदले में जिंदा रहने और गाजा पट्टी छोड़ने के अवसर को अस्वीकार किया था। अरब वार्ताकारों ने कथित तौर पर सिनवार के सामने ये डील रखी थी। याह्य ने इसे कबूल नहीं किया और इजरायल के खिलाफ युद्ध जारी रखा। इसी युद्ध में 16 अक्टूबर को उसकी जान चली गई।

‘मैं फिलिस्तीन की धरती को नहीं छोडूंगा’
रिपोर्ट कहती है कि युद्ध शुरू होने के बाद याह्या सिनवार ने कथित तौर पर अरब मध्यस्थों की बेइज्जती भी की थी। उसने एक संदेश में अरब मध्यस्थों को कहा था, ‘मैं घेराबंदी में नहीं हूं, मैं फिलिस्तीनी धरती पर हूं। मैं फिलिस्तीन नहीं छोड़ूंगा।’ सिनवार ने कथित तौर पर गाजा के बाहर स्थित हमास अधिकारियों को कहा था कि किसी भी डील में कमजोर ना पड़ें, उसे लगता था कि गाजा में हो रही मौतों की वजह से इजरायल पर बढ़ता वैश्विक दबाव उसे समझौते पर मजबूर करेगा।

रिपोर्ट कहती है कि याह्या सिनवार को यह अहसास था कि इजरायली सेना उस तक पहुंच सकती है। हमास को कमजोर होता देखकर उसने अपने लड़ाकों से कहा था कि उसकी मौत के बाद इजरायल को नए सौदे की पेशकश करने की संभावना होगी। सिनवार वे कहा था कि उसकी मौत के बाद हमास शासन और प्रबंधन करने के लिए नेताओं की एक परिषद नियुक्त करे।

इजरायल की गलतियों से ही बचता रहा था याह्या!
रिपोर्ट कहती है कि इजरायली नेतृत्व ने मौके मिलने के बावजूद 7 अक्टूबर के हमलों से पहले याह्या सिनवार को खत्म नहीं करने का फैसला किया था। याह्या को खत्म करने के ऑपरेशन पर अधिकारियों की असहमति से उसकी जान बचती रही। एक दफा इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कथित तौर पर सिनवार और मोहम्मद दीफ को खत्म करने की मंजूरी भी दी थी लेकिन ये हमले विफल रहे।

सूत्रों ने जर्नल को बताया कि पूर्व इजरायली प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट भी याह्या सिनवार को खत्म करने के लिए उत्सुक थे। तब अधिकारियों ने कहा था कि सिनवार का ध्यान गाजा पट्टी पर शासन करने पर है और उससे इजरायल को कोई खतरा नहीं है। ऐसे में इजरायली सेना ने सिनवार के खिलाफ ऑपरेशन को टाल दिया ।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...