8.1 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeखेल91 का बैटिंग औसत, एक ही मैच में शतक और दोहरा शतक......

91 का बैटिंग औसत, एक ही मैच में शतक और दोहरा शतक… फिल्म डायरेक्टर का बेटा रणजी में आग लगा रहा

Published on

नई दिल्ली

फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा को कौन नहीं जानता है। पीके, 12वीं फेल और संजू जैसी फिल्म बना चुके विधु विनोद चोपड़ा के बेटे अग्नि चोपड़ा रणजी ट्रॉफी में खेल रहे हैं। वह मेघालय की टीम के लिए प्लेट ग्रुप में खेल रहे हैं। इसी साल की शुरुआत में उन्होंने रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया था। उनकी टीम अभी प्लेट ग्रुप में खेल रही है। अपने करियर के पहले ही मैच में अग्नि ने शतक लगाया था। उसके बाद से वह पीछे मुड़कर नहीं देख रहे हैं।

एक ही मैच में शतक और दोहरा शतक
अग्नि चोपड़ा ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ मैच में मिजोरम की पहली पारी में अग्नि चोपड़ा ने 110 रन बनाए। 138 गेंदों की अपनी पारी में उन्होंने 19 चौके मारे थे। मैच की दूसरी पारी में उनका बल्ला खूब बोला। जब वह क्रीज पर उतरे तो टीम का स्कोर 2 रन पर एक विकेट था। इसके बाद उन्होंने 238 रन बना दिए। 209 गेंद पर उनके बल्ले से 33 चौके और 5 छक्के निकले। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में यह उनका पहला दोहरा शतक भी है।

फर्स्ट क्लास में बेजोड़ रिकॉर्ड
अग्नि चोपड़ा ने अभी तक 8 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। इसकी 16 पारियों में उन्होंने 1367 रन बनाए हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 91.13 और स्ट्राइक रेट 98.55 का है। वह 7 शतक के साथ ही 4 अर्धशतक लगा चुके हैं। अग्नि के करियर की सबसे बड़ी पारी 238 रनों की रही है।

मुंबई से पहुंचे मिजोरम
अग्नि ने अपने करियर की शुरुआत मुंबई से जूनियर स्तर पर की थी। वह कूच विहार ट्रॉफी में भी खेले। हालांकि, उन्हें मुंबई की सीनियर टीम में जगह नहीं मिली। ऐसे में उन्होंने मिजोरम जाने का फैसला किया। पिछले साल अक्टूबर में अग्नि ने मिजोरम के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से डेब्यू किया था। अभी तक उन्होंने 7 टी20 मैच में 234 और 7 ही लिस्ट ए मैच में 174 रन बनाए हैं।

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...