18.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल भोपाल का रिकॉर्ड वित्तीय प्रदर्शन, कर्मचारियों की मांगों को लेकर यूनियन...

भेल भोपाल का रिकॉर्ड वित्तीय प्रदर्शन, कर्मचारियों की मांगों को लेकर यूनियन ने उठाई आवाज

Published on

भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भेल भोपाल इकाई ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए विकास की नई इबारत लिखी है। शुक्रवार को प्रबंधन द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार, इकाई ने 4,647 करोड़ का रिकॉर्ड टर्नओवर और ₹581 करोड़ का शानदार मुनाफा अर्जित किया है, जबकि कैश कलेक्शन का आंकड़ा 5,530 करोड़ तक जा पहुँचा है।

इस बड़ी उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए भेल की प्रथम क्रमांक प्रतिनिधि यूनियन हेवू भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पी.के. अग्रवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधियों ने कार्यपालक निदेशक पी.के. उपाध्याय को बधाई दी। यूनियन ने इस सफलता का पूर्ण श्रेय कर्मचारियों की कड़ी मेहनत को देते हुए स्पष्ट किया है कि अब इस मुनाफे का न्यायसंगत लाभ श्रमिकों तक भी पहुँचना चाहिए।

इसी क्रम में महामंत्री कमलेश नागपुरे ने आगामी जेसीएम बैठक के लिए मांगों का पिटारा खोलते हुए ₹60,000 पीपी बोनस, 10,000 न्यूनतम रिवॉर्ड और ईएल एन्कैशमेंट की पुनः बहाली की पुरजोर मांग उठाई है। इसके अलावा यूनियन ने लैपटॉप स्कीम शुरू करने, माता-पिता की चिकित्सा आय सीमा ₹25,000 करने, अनुकंपा नियुक्तियों में तेजी लाने और कैंटीन के आधुनिकीकरण जैसी महत्वपूर्ण मांगों को प्रबंधन के समक्ष रखा है। यूनियन का कहना है कि आगामी वर्ष के ₹4,716 करोड़ के लक्ष्य को पाने के लिए कर्मचारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान अनिवार्य है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

इंसेंटिव रिवीजन की मांग: भेल कर्मचारियों ने काला बैज लगाकर जताया विरोध

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के भोपाल कारखाने में इंसेंटिव रिवीजन की मांग...

एचएमएस यूनियन ने बीएचईएल प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। हेवी इलेक्ट्रिकल्स श्रमिक ट्रेड यूनियन (एचएमएस) ने बीएचईएल (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक...

भेल के आगा क्लब में इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज़, 20 टीमें दिखा रहीं दम

भोपाल। भेल के आगा क्लब में बुधवार से तीन दिवसीय 'इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट...