19.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयआतंकी पन्नू ने दी प्लेन उड़ाने की धमकी, इंटरनेशनल यात्रियों से बोला-...

आतंकी पन्नू ने दी प्लेन उड़ाने की धमकी, इंटरनेशनल यात्रियों से बोला- मत करो भारत की यात्रा

Published on

बीते एक कुछ दिनों में भारतीय विमान कंपनियों को 100 से ज्यादा धमकियां मिल चुकी हैं. इन धमकियों के बीच अब खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भारत को धमकी देते हुए प्लेन उड़ाने की धमकी दी है. पन्नू ने कहा है कि सिख दंगों के 40 साल पूरे होने पर एअर इंडिया की फ्लाइट पर हमला हो सकता है. पन्नू ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से 1 से 19 नवंबर तक एअर इंडिया में उड़ान न भरने का आग्रह किया है.

भारत कर चुका आतंकी घोषित
सिख फॉर जस्टिस संगठन की नींव रखने वाला पन्नू आए दिन कोई न कोई भड़काऊ बयान देता रहता है. खालिस्तान के नाम पर लोगों को भड़काने की वजह से पन्नू को भारत आतंकवादी मानता है. उसपर अलगाववाद को बढ़ावा देने और पंजाबी सिख युवाओं को हथियार उठाने के लिए उकसाने का आरोप है.

नवंबर 2023 में, पन्नू ने एक वीडियो जारी कर दावा किया कि दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम बदल दिया जाएगा और 19 नवंबर को यह बंद रहेगा. उसने लोगों को उस दिन एयर इंडिया से उड़ान भरने से बचने की चेतावनी दी थी. राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने उस पर आपराधिक साजिश रचने, धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत विभिन्न अपराधों का आरोप लगाया.

भारत सरकार कर चुकी है आतंकी घोषित
साल 2020 में अनलॉफुल एक्टिविटीज प्रिवेंशन एक्ट (UAPA) के तहत उसे आतंकी घोषित किया गया. चूंकि सिख फॉर जस्टिस की विचारधारा भी वही है इसलिए उसे भी प्रतिबंधित कर दिया गया. इसी के साथ-साथ एसएफजे का कंटेंट बनाने-दिखाने वाले कई यूट्यूब चैनलों पर भी प्रतिबंध लग गया. पन्नू अब भगौड़ा है और अमेरिका में पनाह ली हुई है, साथ ही उसके पास कनाडा की भी नागरिकता है.

गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भारत में आतंकी घटनाओं की जिम्मेदारी ले चुका है. अप्रैल 2023 में, एक वीडियो में, उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी असम यात्रा के दौरान धमकी दी थी. जून 2023 में, 2 महीने में तीन अन्य प्रमुख खालिस्तानी नेताओं की मौत के बाद पन्नू छिप गया था. वह पंजाब और भारत के कई पड़ोसी क्षेत्रों से अलग एक धर्म-आधारित अलग राज्य की वकालत करता है और जिसे खालिस्तान के नाम से जाना जाता है.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...