12.3 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्यबहराइच में बुलडोजर एक्शन पर 4 नवंबर तक रोक, लखनऊ बेंच ने...

बहराइच में बुलडोजर एक्शन पर 4 नवंबर तक रोक, लखनऊ बेंच ने दोनों पक्षों को दिया सबूत पेश करने का निर्देश

Published on

लखनऊ,

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने बहराइच में हुई हिंसा के मामले में प्रस्तावित बुलडोजर एक्शन के मामले पर सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों को सुना है. अदालत ने सुनवाई के बाद मामले की सुनवाई को 4 नवंबर तक टाल दिया है. साथ ही कोर्ट ने पीडब्ल्यूडी द्वारा जारी नोटिस पर रोक जारी रहने का निर्देश दिया है. मामले की सुनवाई करते हुए लखनऊ बेंच ने दोनों पक्षों सरकार और पीड़ितों को मामले में अपने-अपने सबूत, डॉक्यूमेंट्स पेश करने का आदेश दिया है. अब इस मामले की सुनवाई चार नवंबर को होगी और तब तक पीडब्ल्यूडी के द्वारा दिए गए नोटिस पर रोक जारी रहेगी.

SC ने दी सख्त हिदायत
वहीं, मंगलवार को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यूपी सरकार पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि बुलडोजर एक्शन न करने को लेकर निर्देश दिए गए हैं. आदेश का उल्लंघन करने वाले सचेत रहें. अदालत ने यूपी सरकार को बुधवार तक बुलडोजर एक्शन न करने की हिदायत दी थी. सुप्रीम कोर्ट से दो दिन पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने भी इस मामले में बुलडोजर एक्शन पर 15 दिनों के लिए रोक लगा दी थी.

PWD ने जारी किए नोटिस
बताते चले कि बहराइच में हिंसा के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से कुछ इमारतों को गिराने के लिए नोटिस जारी किए थे. पीडब्ल्यूडी ने जिन 23 लोगों के घरों व दुकानों पर नोटिस चिपकाया गया था. उनको जवाब दाखिल करने के लिए 15 दिनों का वक्त दिया गया था.

क्या है मामला
बता दें कि बहराइच के थाना हरदी क्षेत्र के रेहुआ मंसूर गांव निवासी रामगोपाल मिश्रा 13 अक्टूबर की शाम शाम करीब 6 बजे दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए निकले जुलूस में शामिल था. ये जुलूस जब महराजगंज बाजार में समुदाय विशेष के मोहल्ले से गुजर रहा था तो दो पक्षों में कहासुनी हो गई. आरोप है कि इस दौरान छतों से पत्थर फेंके जाने लगे, जिससे विसर्जन में भगदड़ मच गई. इस बीच रामगोपाल को एक घर की छत पर गोली मार दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई.

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...