11.8 C
London
Tuesday, March 3, 2026
Homeराज्यबंगाल के अलीपुरद्वार में 7 साल की बच्ची की बलात्कार के बाद...

बंगाल के अलीपुरद्वार में 7 साल की बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या, 50 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

Published on

अलीपुरद्वार,

पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में सात वर्षीय बच्ची के साथ कथित बलात्कार और हत्या के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. अपराध में संदिग्ध संलिप्तता के लिए दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है. घटना जयगांव इलाके में हुई. 15 अक्टूबर से बच्ची लापता थी. जिसके बाद उसके परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

मामले की जांच में जुटी पुलिस ने 22 अक्टूबर को जयगांव में उसका शव बरामद किया, जिसे आग लगाकर जलाया गया था. घटना के संबंध में जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि हमने जांच शुरू की और विभिन्न स्थानों और पड़ोसी शहरों से सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा शुरू की.

इसी दौरान एक क्लिप में बच्ची 50 वर्षीय व्यक्ति के साथ देखी गई थी. बच्ची के साथ ही बुजुर्ग भी लापता था. लेकिन पुलिस ने अंततः उसे भारत-नेपाल सीमा के पास ट्रैक किया और उसे हिरासत में ले लिया. इसके बाद पुलिस ने उसके दो सहयोगियों को भी हिरासत में ले लिया.

अधिकारी ने बताया बुजुर्ग ने बच्ची से बलात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए उसके शव को जलाने की कोशिश की. पुलिस ने बताया कि मुख्य संदिग्ध के खिलाफ अपहरण और हत्या के साथ-साथ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किए गए हैं.

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 12वीं के टॉपर्स को 1.20 लाख तक का लाभ

भोपाल  मप्र सरकार ने 12वीं कक्षा में अपने स्कूल के टॉपर रहे छात्र-छात्राओं के लिए...

होली पर ट्रेनों में भारी भीड़: भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर पैर रखने की जगह नहीं, वापसी टिकट के लिए मारामारी

भोपाल होली के त्यौहार पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...