6.3 C
London
Tuesday, March 3, 2026
Homeराज्यकलेक्टर टीना डाबी से बड़े नेता ने बोल दिया- दादागिरी कर सफाई...

कलेक्टर टीना डाबी से बड़े नेता ने बोल दिया- दादागिरी कर सफाई करवाओगी

Published on

बाड़मेर

बाड़मेर की कलेक्टर टीना डाबी एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। एक वीडियो में बीजेपी नेता सतीश पुनिया उन्हें कहते सुनाई दे रहे हैं- तुम क्या दादागिरी कर सफाई करवाओगी। यह वीडियो वायरल हो चुका है और लोग अलग-अलग कमेंट कर मजे ले रहे हैं। इससे पहले भी टीना डाबी के कई वीडियो, उनके कई बयान ऐसे ही चर्चा में आ चुके हैं। वे जो भी एक्शन लेती हैं, वो तुरंत लाइमलाइट में आ जाता है। एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिल गया है।

टीना डाबी एक और VIRAL VIDEO
जानकारी के लिए बता दें कि सतीश पुनिया अपने जन्मदिन के मौके पर एक कार्यक्रम के लिए आए थे। वहां पर उन्होंने कलेक्टर टीना डाबी से भी मुलाकात की। उस मुलाकात के दौरान मजाकिया अंदाज में ही पुनिया ने कहा कि आप दादागिरी कर लोगों से सफाई करवा रही हैं, लेकिन अच्छा है जल्द ही बाड़मेर भी इंदौर जैसा हो जाएगा। यह सुन टीना डाबी भी मुस्कुराने लगीं और उन्होंने पुनिया अभिनंदन किया।

किस वीडियो की हो रही है बात?
वैसे जिस वीडियो को लेकर पुनिया ने यह बयान दिया, वो कई दिनों से वायरल चल रहा है। असल में एक वीडियो में टीना डाबी बाड़मेर में जमीन पर निरीक्षण करने पहुंची थीं। उस निरीक्षण के दौरान उन्हें काफी गंदगी देखने को मिली, कई दुकानों के बाहर कूड़ा पड़ा हुआ था। वही देख उन्होंने दुकानदारों को फटकार लगा दी और उनसे ही वो कूड़ा साफ करवाया। उनके उस काम की काफी तारीफ हुई, लेकिन कुछ लोगों ने इसे ज्यादा कठोर भी बताया।

लोग क्या सोचते है डाबी के बारे में?
अब बीजेपी नेता सतीश पुनिया ने भी उसी वीडियो का जिक्र कर टीना डाबी की तारीफ कर दी है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है। यह अलग बात है कि लोगों की राय इस पर बंटी हुई है, कोई इसे डाबी की तारीफ के रूप में देख रहा है तो कोई इले व्यंग भी मान रहा है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 12वीं के टॉपर्स को 1.20 लाख तक का लाभ

भोपाल  मप्र सरकार ने 12वीं कक्षा में अपने स्कूल के टॉपर रहे छात्र-छात्राओं के लिए...

होली पर ट्रेनों में भारी भीड़: भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर पैर रखने की जगह नहीं, वापसी टिकट के लिए मारामारी

भोपाल होली के त्यौहार पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...