14.6 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलपुणे टेस्ट में भारत की पहली पारी 156 रनों पर धड़ाम, म‍िचेल...

पुणे टेस्ट में भारत की पहली पारी 156 रनों पर धड़ाम, म‍िचेल सेंटनर ने 7 व‍िकेट उड़ाए

Published on

नई दिल्ली

टीम इंड‍िया और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) स्टेडियम में खेला जा रहा है. आज (25 अक्टूबर) मैच का दूसरा द‍िन है.अब न्यूजीलैंड की टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही है. टॉम लैथम और डेवोन कॉन्वे बल्लेबाजी कर रहे हैं. न्यूजीलैंड का स्कोर 30 रन के करीब है. भारतीय टीम की पहली पारी 156 के स्कोर पर सिमट गई. म‍िचेल सेंटनर ने अकेले 7 विकेट चटकाए. इस मुकाबले में टॉस न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 259 रन बनाए. भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने सात विकेट लिए. न्यूजीलैंड के पास 103 रन की बढ़त है।

रविंद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए। वाशिंगटन सुंदर 18 रन बनाकर नाबाद रहे। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल 30-30 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा खाता नहीं खोल पाए। विराट कोहली 1 रन बनाकर आउट हुए। ऋषभ पंत 18 और सरफराज खान 11 रन बनाकर आउट हुए। रविचंद्रन अश्विन 4 रन बनाकर आउट हुए। आकाशदीप ने 6 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह बगैर खाता खोले आउट। मिचेल सैंटनर ने 7 विकेट लिए। ग्लेन फिलिप्स ने 2 और टिम साउदी ने 1 विकेट लिए।

इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड की पहली पारी चायकाल के बाद 79.1 ओवर में 259 रन पर ऑलआउट हुई। उसके आखिरी 7 विकेट महज 62 रन के भीतर गिरे। उसकी ओर से डेवोन कॉनवे और रचिन रविंद्र ने अर्धशतक लगाए। मिचेल सैंटनर ने 51 गेंद में 33 रन की तेज पारी खेली। इन तीनों के अलावा उसका कोई भी बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल पाया। भारत की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने 7 और रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट लिये।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...