13.4 C
London
Tuesday, March 3, 2026
Homeराज्य'घाटी में डर का माहौल बनाना चाहते हैं आतंकी, इसलिए...', J-K में...

‘घाटी में डर का माहौल बनाना चाहते हैं आतंकी, इसलिए…’, J-K में ताजा हमलों पर भारतीय सेना का बयान

Published on

श्रीनगर,

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में हुए आतंकी हमले के एक दिन बाद सेना ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तानी आतंकी जानबूझकर स्थानीय लोगों को निशाना बना रहे हैं ताकि कश्मीर में भय और आतंक का माहौल पैदा किया जा सके. इस हमले में चार लोगों की जान चली गई थी, जिनमें दो भारतीय सैनिक और दो स्थानीय पोर्टर शामिल थे.

आतंकी हमले में मारे गए चार लोग
सेना के अनुसार, मारे गए चार लोगों में दो सैनिक और दो सेना के लिए पोर्टर का काम करने वाले कश्मीरी मुस्लिम थे. श्रीनगर के डिफेंस पीआरओ के अनुसार, पाकिस्तानी आतंकवादियों ने कश्मीर में शांति और स्थिरता को बाधित करने के इरादे से सेना की एक टीम पर कायरतापूर्ण हमला किया.

सेना के प्रवक्ता ने बताया कि सतर्क सैनिकों ने तत्परता और दृढ़ता से जवाबी कार्रवाई की, जिससे आतंकी भागने पर मजबूर हो गए और वो एक हथियार छोड़कर घने जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले.न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले में दो बहादुर सैनिकों ने अपनी जान गंवा दी. मृतकों में अनंतनाग के राइफलमैन कैसर अहमद शाह और हरियाणा के सिरसा के राइफलमैन जीवन सिंह शामिल हैं.

पीआरओ ने कहा कि इन सैनिकों ने देश की सुरक्षा और आतंकवाद से लड़ने की प्रतिबद्धता का उदाहरण पेश किया. उनकी निस्वार्थ सेवा भारतीय सेना की इस दृढ़ता को दर्शाती है कि वो राष्ट्र और नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं.

भय और आतंक का माहौल बनाना चाहते हैं आतंकी: सेना
सैनिकों के साथ-साथ, दो कश्मीरी पोर्टरों जहूर अहमद मीर और उरी तहसील के रहने वाले मुश्ताक अहमद चौधरी ने भी इस हमले में अपनी जान गंवा दी. पीआरओ के अनुसार, यह साफ है कि पाकिस्तानी आतंकी घाटी में भय और आतंक का माहौल बनाना चाहते हैं, जो अब शांति और स्थिरता की ओर बढ़ रही है.

सेना ने कहा कि वो सभी नागरिकों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. अधिकारी ने कहा कि सेना कश्मीर घाटी में आतंकवाद से लड़ने और सौहार्द बढ़ाने के अपने प्रयासों को दृढ़ता से पूरा करेगी. सेना की तरफ से कहा गया कि इन बहादुर कश्मीरियों और सैनिकों के बलिदान आने वाली पीढ़ियों को आतंकवाद के खिलाफ खड़े होने के लिए प्रेरित करेंगे.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 12वीं के टॉपर्स को 1.20 लाख तक का लाभ

भोपाल  मप्र सरकार ने 12वीं कक्षा में अपने स्कूल के टॉपर रहे छात्र-छात्राओं के लिए...

होली पर ट्रेनों में भारी भीड़: भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर पैर रखने की जगह नहीं, वापसी टिकट के लिए मारामारी

भोपाल होली के त्यौहार पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...