6.9 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यफूलपुर उपचुनाव: यूपी में कांग्रेस के इस नेता को बगावत पड़ी भारी,...

फूलपुर उपचुनाव: यूपी में कांग्रेस के इस नेता को बगावत पड़ी भारी, पार्टी ने पद से हटाया

Published on

प्रयागराज,

कांग्रेस पार्टी से बगावत करना गंगा पार के कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुरेश यादव को महंगा पड़ गया, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने लेटर जारी कर उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया. दरअसल, गंगापार के जिलाध्यक्ष सुरेश यादव ने पार्टी से बगावत कर फ़ूलपुर से अपना नामांकन दाखिल कर दिया था उसके बाद से पार्टी में हड़कंप मचा हुआ था. पार्टी इस कदम से बेहद नाराज थी. इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने इसे गंभीरता से लेते हुए बड़ी कार्रवाई कर दी है. अब एन चुनाव के वक्त अपने गंगा पार के जिला अध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से पद मुक्त कर दिया है.

लेटर में लिखा है पार्टी नेतृत्व के निर्णय के विरुद्ध फूलपुर विधानसभा उपचुनाव में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी के विरोध में आप द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने पर आपको जिला कांग्रेस कमेटी प्रयागराज (गंगा पार)के पद से तत्काल प्रभाव से पद मुक्त किया जाता है. इस उप चुनाव में इंडिया गठबंधन ने पहले ही समाजवादी पार्टी से अपना प्रत्याशी मुज्जतबा सिद्दीकी को बना दिया था, इस बात से नाराज होकर कांग्रेस नेता रहे सुरेश यादव ने पार्टी से बगावत कर अपना नामांकन दाखिल कर दिया था

नामांकन करने वाले पूर्व गंगा पार के जिला अध्यक्ष सुरेश यादव ने पहले ही कह दिया था की पार्टी कोई कार्यवाही करें इसकी चिंता नहीं है इसे लोग बगावत कहते है तो कहते रहे ,पार्टी उन्हें सिंबल दे या ना दे तब भी वह फ़ूलपुर का उपचुनाव लड़ेंगे, सुरेश यादव ने टिकट बंटवारे को लेकर पार्टी पदाधिकारी पर भी गंभीर आरोप लगाए थे. सुरेश यादव के इस कदम से कांग्रेस पार्टी बेहद नाराज थी जिसको लेकर की यह बड़ी कार्रवाई कर उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है.

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...