13.4 C
London
Tuesday, March 3, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश में दो अलग-अलग सड़क हादसों में बाप-बेटे समेत 11 लोगों...

मध्य प्रदेश में दो अलग-अलग सड़क हादसों में बाप-बेटे समेत 11 लोगों की मौत

Published on

बड़वानी,

मध्य प्रदेश के बड़वानी और छिंदवाड़ा जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गई. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बड़वानी जिले में पिता-पुत्र समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छिंदवाड़ा जिले में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई. सभी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

सेंधवा थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन ने बताया कि बड़वानी जिले के सेंधवा कस्बे में शनिवार रात करीब एक बजे कुछ लोग फैक्ट्री से काम के बाद घर जा रहे थे. तभी महाराष्ट्र से पंजाब लाल मिर्च लेकर जा रहा एक ट्रक गाय से टकराकर पैदल जा रहे लोगों पर पलट गया, जिसमें 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

ट्रक चालक और खलासी मौके से फरार
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान रिगनिया मेहता (40), उनके बेटे जितेंद्र (18), बबलू मेहता (17) और श्यामलाल मेहता (35) के रूप में हुई है. वहीं, घटना के बाद ट्रक चालक और खलासी मौके से फरार हो गए. फरार चालक और खलासी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगी हुई है.

बाइक सवार दो लोगों की पेड़ से टकराने से मौत
छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा कस्बे के पास शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार वाहन से बचने की कोशिश में बाइक सवार दो लोगों की पेड़ से टकराने से मौत हो गई. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अवधेश प्रताप सिंह ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान ऐतराम पदराम (60) और उनके दामाद कोमलभान धुर्वे (35) के रूप में हुई है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 12वीं के टॉपर्स को 1.20 लाख तक का लाभ

भोपाल  मप्र सरकार ने 12वीं कक्षा में अपने स्कूल के टॉपर रहे छात्र-छात्राओं के लिए...

होली पर ट्रेनों में भारी भीड़: भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर पैर रखने की जगह नहीं, वापसी टिकट के लिए मारामारी

भोपाल होली के त्यौहार पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के...

More like this

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 12वीं के टॉपर्स को 1.20 लाख तक का लाभ

भोपाल  मप्र सरकार ने 12वीं कक्षा में अपने स्कूल के टॉपर रहे छात्र-छात्राओं के लिए...

होली पर ट्रेनों में भारी भीड़: भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर पैर रखने की जगह नहीं, वापसी टिकट के लिए मारामारी

भोपाल होली के त्यौहार पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कैंसर अस्पताल का किया निरीक्षण

भोपाल मोहन यादव ने भोपाल स्थित कैंसर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की...