14.6 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलरमीज राजा ने पाकिस्तानी कप्तान शान मसूद को सरेआम किया 'बेइज्जत', अब...

रमीज राजा ने पाकिस्तानी कप्तान शान मसूद को सरेआम किया ‘बेइज्जत’, अब लटकी नौकरी पर तलवार

Published on

नई दिल्ली

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने शान मसूद की कप्तानी इंग्लैंड को तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 से पटक दिया। पिछले चार साल में पाकिस्तानी टीम ने अपने घर में पहली टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाब रही। इससे पहले पाकिस्तान को उसके घर में लगातार हार का सामना करना पड़ रहा था। पाकिस्तान को यह सफलता शान मसूद की कप्तानी में मिली। हालांकि, इससे पहले शान मसूद का ट्रैक रिकॉर्ड कुछ खास नहीं था।

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीतने से पहले पाकिस्तानी टीम ने शान मसूद की कप्तानी में 6 टेस्ट और 2 सीरीज को गंवाई थी। उसी को लेकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर रमीज राजा ने शान मसूद को लाइव टीवी पर तंज कसा जो कि अब खूब वायरल हो रहा है। इसके बाद अब माना जा रहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड रमीज राजा पर एक्शन ले सकती है।

रमीज राजा ने कसा शान मसूद पर तंज
दरअसल इंग्लैंड के खिलाफ मिली जीत के बाद पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद इंटरव्यू दे रहे थे। इस दौरान महिला एंकर ने शान मसूद से पूछा कि इस जीत से आपको काफी राहत मिली होगी। क्योंकि इससे पहले आपकी कप्तानी में टीम ने लगातार 6 टेस्ट मैच गंवाए थे। इसी दौरान रमीज राजा ने एंकर रोकते हुए शान मसूद पर तंज कस दिया।

रमीज ने राजा ने शान मसूद से कहा, ‘लगातार 6 हार को आपने कैसे हासिल किया। इतना कहकर रमीज राजा हंसने लगे, लेकिन शान मसूद ने बहुत ही सौम्य तरीके से इसका जवाब देकर बात को खत्म किया। वहीं अब रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि रमीज राजा ने जिस तरह से लाइव टीवी पर नेशनल टीम के कप्तान पर तंज कसा उससे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से खुश नहीं है।

बाबर आजम को सपोर्ट करते हैं रमीज
बता दें कि रमीज राजा को लेकर माना जाता है कि वह बाबर का सपोर्ट करते हैं। ऐसा उन्होंने कई बार किया भी है। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए जब बाबर को टीम से बाहर किया गया था तो उन्होंने अपनी नाराजगी जताई थी और कहा था कि बाबर पाकिस्तान क्रिकेट क ब्रांड और इससे बोर्ड को नुकसान हो सकता है।

बाबर के हिमायती होने के कारण ही रमीज राजा शान मसूद पर तीखा तंज कसते हुए दिखे हैं। हालांकि, जो भी हो बाबर को टीम से बाहर किए जाने के बाद पाकिस्तानी टीम के प्रदर्शन में जबरदस्त सुधार हुआ है। उनकी जगह खेलने वाले कामरान गुलाम ने बेहतरीन शतकीय पारी खेली।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...