11.2 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश में स्कूल से लौट रही शिक्षिका से बलात्कार, पीड़िता ने...

मध्य प्रदेश में स्कूल से लौट रही शिक्षिका से बलात्कार, पीड़िता ने जहर खाकर दे दी जान

Published on

जबलपुर,

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक स्कूल शिक्षिका से बलात्कार की सनसनीखेज घटना सामने आई है. इस वारदात के बाद आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी. इस वजह से पीड़िता ने जहर खाकर जान दे दी. उसके परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

सीहोरा थाना प्रभारी मनोज कुरील ने बताया कि आरोपी की पहचान ओमकार पटेल (55) के रूप में हुई है. 22 वर्षीय पीड़िता एक निजी स्कूल में पढ़ाती थी. 26 अक्टूबर (शनिवार) को वो स्कूल की छुट्टी होने के बाद अपने घर लौट रही थी, तभी जिला मुख्यालय से 45 किमी दूर सिहोरा में आरोपी ने उसे रास्त में रोक लिया.

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ओमकार पटेल ने चाकू की नोंक पर महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया. इसके बाद उसे किसी को भी घटना के बारे में बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी. इस वारदात के बाद पीड़िता अपने घर पहुंची. वहां उसने जहरीला पदार्थ खा लिया. उसकी हालत बहुत खराब हो गई.

उसे आनन-फानन में रविवार देर रात सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई. पीड़िता के परिवार द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है.

बताते चलें कि इसी महीने जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र में रेप एक आरोपी ने घर में घुसकर पीड़िता और उसकी मां पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था. इसके बाद खुद को उसी घर के बाथरूम में बंद करके आत्महत्या कर ली. इस वारदात में घायल मां-बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

जानकारी के अनुसार, जिले के गोहलपुर के रहने वाले 26 साल के विशाल उर्फ लोकेश राजपूत के खिलाफ एक लड़की ने रेप का केस दर्ज कराया था. पुलिस ने शिकायत के आधार पर विशाल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. करीब तीन महीने जेल में रहने के बाद विशाल जमानत पर रिहा हो गया.

उसने रेप केस में समझौता करने का दबाव बनाया. इस पर लड़की और उसकी मां ने दोबारा पुलिस थाने में विशाल के खिलाफ धमकाने और राजीनामा करने का दबाव बनाने की शिकायत दर्ज करवाई. इसके बाद विशाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. जमानत पर छूटने के बाद उसने घटना को अंजाम दिया था.

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this