10.3 C
London
Thursday, February 12, 2026
HomeUncategorizedबाप रे! 1 दिन में 66,92,535% की छलांग, इस शेयर ने सारे...

बाप रे! 1 दिन में 66,92,535% की छलांग, इस शेयर ने सारे रिकॉर्ड तोड़ रच दिया इतिहास

Published on

नई दिल्‍ली

एलसिड इन्‍वेस्‍टमेंट्स नाम के स्‍मॉलकैप शेयर ने शेयर बाजार में इतिहास रच दिया है। कंपनी के शेयर का दाम सिर्फ 3.53 रुपये से बढ़कर 2,36,250 रुपये हो गया। यह एक दिन में 66,92,535% की बढ़ोतरी है। इसके पहले यह कभी नहीं देखा गया। Elcid अब भारत का सबसे महंगा शेयर बन गया है। इसने MRF के 1.2 लाख रुपये के भाव को भी पीछे छोड़ दिया है।

भारतीय शेयर बाजार में ऐसी तेजी पहले कभी नहीं देखी गई। यह 2021 के क्रिप्टो उन्माद की याद दिलाता है, जब कुछ ही दिनों में कई क्रिप्टोकरेंसी के दाम आसमान छू गए थे। हालांकि, Elcid का मामला निवेशकों के उन्माद का नहीं है। अलबत्‍ता, सोमवार को BSE और NSE की ओर से आयोजित एक विशेष नीलामी का नतीजा है। यह नीलामी निवेश होल्डिंग कंपनियों में मूल्य की खोज के लिए की गई थी।

बुक वैल्‍यू थी 5,85,225 रुपये
SAMCO Securities के अनुसार, 2011 से Elcid का शेयर सिर्फ 3 रुपये पर बिक रहा था। लेकिन, उसकी बुक वैल्यू 5,85,225 रुपये थी। इस बड़े अंतर के कारण मौजूदा शेयरधारक बेचने को तैयार नहीं थे। इसके चलते 2011 से कोई ट्रेडिंग नहीं हुई थी।

होल्डिंग कंपनियों के मौजूदा बाजार मूल्य और बुक वैल्यू के बीच के अंतर को कम करने के लिए सेबी ने शेयर बाजारों को उन होल्डिंग कंपनियों के लिए एक विशेष नीलामी सत्र आयोजित करने को कहा था, जिनके शेयर उनके बुक वैल्यू की तुलना में बहुत कम कीमत पर कारोबार कर रहे थे।Elcid के शेयर में भी शायद ही कोई कारोबार हुआ हो। इस विशेष सत्र के कारण शेयर का सही मूल्य निर्धारित हुआ। इसके चलते 67 लाख फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जो अब तक का सबसे बड़ा एक दिन का लाभ है।

Asian Paints में 1.28% हिस्सेदारी
Elcid Investments की Asian Paints में 1.28% हिस्सेदारी है। इसका मूल्य 3,616 करोड़ रुपये है। यह Elcid के कुल मार्केट कैप का 80% है। 2.3 लाख रुपये प्रति शेयर पर भी Elcid सिर्फ 0.38 के प्राइस-टू-बुक मल्टीपल पर कारोबार करता है।सिर्फ 4,725 करोड़ रुपये के मार्केट कैपिटलाइजेशन के साथ Elcid अब भारत का सबसे महंगा शेयर (2.36 लाख रुपये प्रति शेयर) है। अब तक, MRF ही भारत का एकमात्र ऐसा शेयर था, जिसका प्रति शेयर मूल्य 1 लाख रुपये से अधिक था। निवेशकों को ध्यान देना चाहिए कि शेयर की कीमत और वैल्यूएशन अलग-अलग अवधारणाएं हैं। ऊंचे शेयर मूल्य का मतलब महंगा होना नहीं है, ठीक उसी तरह जैसे कम शेयर मूल्य का मतलब सीधे तौर पर सस्ता होना नहीं है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्व. हेमसिंह भड़ाना को दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय हेमसिंह भड़ाना को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस...

रोजगार, स्वरोजगार और स्टार्टअप को मिलेगा नया बल : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन के अनुरूप राजस्थान विधानसभा में प्रस्तुत बजट 2026-27 में...

भवन विकास निगम की कार्यशाला में मुख्यमंत्री ने अभियंताओं को दिया मार्गदर्शन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि निर्माण कार्य केवल ईंट-पत्थरों का जोड़ नहीं,...

नए श्रम कानूनों के विरोध में भोपाल में कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल केंद्र सरकार की नई श्रम संहिताओं के विरोध में गुरुवार को राजधानी भोपाल में...

More like this

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...

बाबूलाल गौर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर राठौर को किया सम्मानित

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल भोपाल की जनभागीदारी समिति द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस...

बीएचईएल झांसी में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लासपूर्वक सम्पन्न

भेल झांसी |भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी इकाई में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...