9.5 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्ययूपी उपचुनाव: 5 कैंडिडेट्स ने वापस लिया नाम, अब 9 सीटों पर...

यूपी उपचुनाव: 5 कैंडिडेट्स ने वापस लिया नाम, अब 9 सीटों पर 90 उम्मीदवारों में टक्कर

Published on

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए बुधवार को 5 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस ले लिए हैं. इसके बाद अब चुनावी मैदान में 90 उम्मीदवार रह गए हैं.नामांकन वापसी के आखिरी दिन नाम वापस लेने वालों में कुंदरकी सीट पर दो निर्दलीय उम्मीदवार जयवीर सिंह और बृजानंद, मीरापुर सीट से निर्दलीय शाह मोहम्मद राणा, शीशमऊ सीट से राष्ट्रवादी जनतांत्रिक पार्टी के मोहम्मद आफताब शरीफ और कटेहरी विधानसभा सीट से राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी की कृष्णावती शामिल हैं.

9 सीटों पर होना है उपचुनाव
मीरापुर (मुजफ्फरनगर), कुंदरकी (मुरादाबाद), गाजियाबाद, खैर (अलीगढ़), करहल (मैनपुरी), शीशामऊ (कानपुर), फूलपुर (प्रयागराज), कटेहरी (अंबेडकर नगर) और मझवां (मिर्जापुर) में उपचुनाव हो रहे हैं.इसे लेकर 25 अक्टूबर तक 149 नामांकन पत्र दाखिल हुए, जिनमें मीरापुर में 34, कुंदरकी में 19, गाजियाबाद में 19, खैर में 16, करहल में 10, शीशमऊ में 11, फूलपुर में 19, कटेहरी में 14 तथा मझवां में 17 नामांकन पत्र दाखिल हुए.

जांच के बाद 95 नामांकन वैध पाए गए और नाम वापस लेने की अंतिम तिथि के बाद उपचुनाव वाली 9 सीटों पर 90 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं. चुनाव नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.उपचुनाव वाली 8 सीटें विधायकों के लोकसभा चुनाव में सांसद चुने जाने के बाद खाली हो गई थीं, जबकि शीशमऊ में सपा विधायक इरफान सोलंकी को आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जाने की वजह से उपचुनाव हो रहा है.

2022 के विधानसभा चुनाव में शीशमऊ, कटेहरी, करहल, मिल्कीपुर और कुंदरकी पर सपा का कब्जा था, जबकि फूलपुर, गाजियाबाद, मझवां और खैर पर बीजेपी का कब्जा था. मीरापुर सीट पर RLD का कब्जा था.उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ बीजेपी ने 13 नवंबर को होने वाले 9 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में से 8 के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जबकि एक सीट सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के लिए छोड़ दी है.कांग्रेस ने घोषणा की कि वह 9 विधानसभा उपचुनावों में अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी और सपा या अन्य इंडिया ब्लॉक उम्मीदवारों का समर्थन करेगी.

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...