14.6 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेल21 करोड़ पाकर भी विराट कोहली सबसे महंगे नहीं, हर किसी को...

21 करोड़ पाकर भी विराट कोहली सबसे महंगे नहीं, हर किसी को हैरान करते हुए बाजी मार ले गया यह विदेशी

Published on

नई दिल्ली

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट जारी कर दी है। कई बड़े प्लेयर्स को रिलीज किया गया है, जिसमें ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल समेत तमाम खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सिर्फ 3 प्लेयर्स को रिटेन किया। इसमें स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, रजत पाटीदार और यश दयाल शामिल हैं। विराट को आरसीबी ने 21 करोड़ रुपये देकर रिटेन किया। इसके बावजूद विराट आईपीएल 2025 के सबसे महंगे रिटेन होने वाले खिलाड़ी नहीं बन पाए। उनकी जगह साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन बाजी मार गए।

हेनरिक क्लासेन बने आईपीएल 2025 के सबसे महंगे खिलाड़ी
सनराइजर्स हैदराबाद के आक्रामक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन आईपीएल टीमों द्वारा खिलाड़ियों को बरकरार रखने की कीमत (रिटेंशन) में आरसीबी के विराट कोहली को पछाड़ दिया। जहां विराट कोहली को 21 करोड़ रुपये में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रिटेन किया। वहीं हैदराबाद ने अपने साउथ अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन को 23 करोड़ देकर रिटेन किया। क्लासेन का आईपीएल 2024 का सीजन कमाल का रहा था।उन्होंने आईपीएल 2024 में खेले गए 16 मुकाबलों में 171 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 479 रन ठोके थे। उन्होंने 39 की एवरेज से बैटिंग की थी। क्लासेन ने पिछले सीजन 4 अर्धशतक भी ठोके थे। उनका हाइएस्ट स्कोर आईपीएल 2024 में नाबाद 80 रन था।

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले हैदराबाद ने किन्हें रिटेन किया?
सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले कुल 5 प्लेयर्स को रिटेन किया है। हेनरिक क्लासेन (23 करोड़), पैट कमिंस (18 करोड़), अभिषेक शर्मा (14 करोड़), ट्रेविस हेड (14 करोड़) और नीतीश कुमार रेड्डी (6 करोड़) को हैदराबाद ने रिटेन किया है। अब 45 करोड़ के पर्स के साथ सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2025 के मेगा नीलामी में उतरेगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...